UPSSSC PET Mock Test 2024, Practice Set & Online Test

Here, we provide UPSSSC PET Mock Test, UP PET Practice Set, PET Exam Questions & Answers in Hindi and all the previous year quiz for UPSSSC PET Exam 2024. These UPSSSC PET Mock Test, Practice Set & other materials are totally FREE.

UPSSSC PET Practice Set

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष प्रारंभिक अहर्ता परिक्षा (UPSSSC PET Exam) आयोजित की जाती है, जिसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन किये जाते हैं। यहाँ पर हम उन्हीं अभ्यर्थियों की सहायता के लिए UPSSSC PET Practice Set लेकर आये हैं। यहाँ पर दिये गये सभी up pet practice set पिछली परिक्षाओं में पूछे गये प्रश्नों के आधार पर ही तैयार किये गये हैं।

प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (एसोचेम यूपी) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  1. 1991
  2. 1994
  3. 1999
  4. 2001
Ans. (b)

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (एसोचेम) भारत के वाणिज्य संघों की प्रतिनिधि संस्था है जिसकी स्थापना 1920 में हुयी थी।

यू.पी. के एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री जिसे ASSOCHAM UP के नाम से जाना जाता है, एक राज्य स्तरीय, व्यापार और वाणिज्य का प्रमुख चैम्बर है, जो निजी सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों में बड़ी मध्यम और छोटी इकाइयों का प्रतिनिधित्व करता है।

  • इसकी स्थापना 1994 ई. में हुई थी।


प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश _______ के लिए प्रसिद्ध है।

  1. चुनार काली मिट्टी के बर्तन
  2. हसुना मिट्टी के बर्तन
  3. हलफ मिट्टी के बर्तन
  4. उबैद मिट्टी के बर्तन
Ans : (a)

उत्तर-प्रदेश में चुनार नामक स्थान पर काली मिट्टी पायी जाती है। काली मिट्टी से अनेक प्रकार के बर्तन बनायें जाते हैं। जो अन्य मिट्टी के बर्तनों की अपेक्षा अधिक टिकाऊ एवं आकर्षक होते है, काली मिट्टी को उत्तर प्रदेश में करेल की मिट्टी भी कहा जाता है।

काली मिट्टी को अन्य नाम से भी जाना जाता है, जो इस प्रकार है, कपास वाली मिट्टी, रेगुर मिट्टी।


प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश में किस जिले में सर्वप्रथम सोलर ऊर्जा संयंत्र प्रारम्भ किया गया?

  1. आगरा
  2. मथुरा
  3. अलीगढ़
  4. सहारनपुर
Ans: (c)

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज नामक स्थान पर 660 MW का सोलर ऊर्जा संयंत्र प्रारम्भ किया गया है। इस संयंत्र के निर्माण का कार्य जापानी कंपनी तोशीबा (Toshiba) ने किया है।


प्रश्न 4. ‘हरदौल कथा’, विशेष रूप से के लोकगीत हैं जो कि उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में फैले हुए हैं।

  1. मिर्जापुर
  2. बुंदेलखण्ड
  3. अवध
  4. ब्रज
Ans. (b)

हरदौल कथा, विशेष रूप से बुंदेलखंड के लोक गीत हैं जो कि उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में फैले हुये हैं। ऐसी मान्यता या परम्परा है कि ओरछा के राजा हरदौल को शादी-विवाह में आमन्त्रित करने से प्रायोजन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती है।


प्रश्न 5. भोजन के समय खाद्य पदार्थों को सजाने की औपचारिक परंपरा निम्नलिखित में से कौन है?

  1. जरदोजी
  2. चिकनकारी
  3. दस्तरखान
  4. खरीजा
Ans. (c)

भोजन के समय खाद्य पदार्थों को सजाने की औपचारिक परंपरा को दस्तरखान कहा जाता है।


प्रश्न 6. उत्तर प्रदेश में ललित कला अकादमी (नेशनल एकेडमी ऑफ आर्ट) क्षेत्रीय केंद्र में स्थित है।

  1. इलाहाबाद
  2. लखनऊ
  3. अलीगढ़
  4. कानपुर
Ans : (b)

ललित कला अकादमी (National Academy of art) की स्थापना भारत सरकार द्वारा 5 अगस्त, 1954 ई. को की गई थी। यह ललित कलाओं (चित्रकला, गृहनिर्माण कला, मूर्तिकला) के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु स्थापित की गई थी।

  • उत्तर प्रदेश राज्य में राष्ट्रीय ललित कला अकादमी का क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ (1962) में स्थित है।
  • ललित कला अकादमी भारत में गठित एक स्वायत्त संस्था है।
  • ललित कला अकादमी की फेलोशिप को ललित कला अकादमी रत्न भी कहते हैं।
  • यह भारत में ललित कला के क्षेत्र में दिया जाने वाला सम्मान है।
  • वर्ष 1995 में सर्वप्रथम जैमिनी राय को ललित कला अकादमी की फेलोशिप प्रदान की गई थी।


प्रश्न 7. उत्तर प्रदेश में हेतु शबरी संकल्प अभियान की शुरुआत की गई थी।

  1. गरीबी दूर करने
  2. कुपोषण दूर करने
  3. बेरोजगारी दूर करने
  4. निरक्षरता दूर करने
Ans. (b)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हौसला पोषण योजना की तर्ज पर प्रदेश के 29 जिलों में शबरी संकल्प योजना शुरू की गयी, शबरी संकल्प योजना के तहत महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिये (ऐसी महिलायें जिनका जीवन दैनिक मजदूरी पर निर्भर है) तथा उनके दो वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से दूर रखने के लिये पांच सौ रुपया प्रतिमाह 6 माह हेतु तीन हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजा जायेगा।

6 माह के बाद नवजात बच्चे के दो वर्ष होने तक पोषण के लिये 500 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रत्येक 6 माह पर दिया जायेगा। इस योजना में वही महिलाएं पात्र होंगी जिनकी आयु प्रसव के समय कम से कम 19 वर्ष हो तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत हो तथा उनका प्रसव संस्थागत सरकारी या निजी नसिंग होम में होना अनिवार्य है।


प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रणाली भारत में ब्रिटिश शासन के दैरान भूमि राजस्व प्रणाली से संबंधित नहीं थी?

  1. जमींदारी (स्थायी बंदोबस्त)
  2. महालवाड़ी
  3. दस्तक
  4. रैख्यतवाड़ी
Ans: (c)

अंग्रेजों के आगमन से पूर्व भारत में जो परम्परागत भूमि व्यवस्था कायम थी उसमें भूमि पर किसानों का अधिकार था तथा फसल का एक भाग सरकार को दे दिया जाता था।

वर्ष 1765 में इलाहाबाद की संधि के द्वारा ईस्ट इंडिया कम्पनी ने बंगाल, बिहार एवं उड़ीसा की दीवानी प्राप्त कर ली। यद्यपि 1771 ई0 तक ईस्ट इंडिया कम्पनी ने भारत में प्रचलित पुरानी भू-राजस्व प्रणाली को जारी रखा परन्तु कम्पनी ने भू-राजस्व की दरों में वृद्धि कर दी।

मुख्य रूप से अंग्रेजों ने भारत में तीन प्रकार की भू-राजस्व पद्धतियाँ लागू की (1) जर्मींदारी पद्धति (1793 ई0) (2) रैय्यतवाड़ी पद्धति (1792ई0) एवं (3) महालवाड़ी पद्धति (1822 ई0) जबकि दस्तक कोई भू-राजस्व प्रणाली नहीं है।


प्रश्न 9. गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखे गए रामचरितमानस का सबसे लंबा कांड (अध्याय ) कौन-सा है?

  1. बालकांड
  2. अयोध्याकांड
  3. उत्तरकांड
  4. लंकाकांड
Ans. (a)

रामचरितमानस में सात अध्याय (कांड) गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखे गए हैं। जिसमें सबसे लंबा अध्याय (कांड) बालकांड है। इसमें कुल 361 दोहे हैं। जबकि किष्किंधाकांड रामचरितमानस का सबसे छोटा काण्ड है।


प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति उत्तर प्रदेश के अधिसूचित अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नहीं है?

  1. राजी
  2. तडवी
  3. थारू
  4. बुक्सा
Ans: (b)

अनुच्छेद 366(25) ने अनुसूचित जनजातियों को “ऐसे जनजातियों या जनजातीय समुदायों को परिभाषित किया गया है। उत्तर प्रदेश में राजी, थारू, बुक्सा अनु० जनजाति रहती है। जबकि तडवी जनजाति शामिल नहीं है। तडवी जनजाति महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान व गुजरात में पायी जाती है।

PET Practice Set in Hindi

यूपी पीईटी की परिक्षा का आयोजन दो भाषाओं हिंदी व अंग्रेजी में किया जाता है। लेकिन इस परिक्षा में भाग लेने वाले अधिकतर अभ्यर्थी हिंदी भाषी ही होते हैं। जिस वजह से हम आपके लिए UPSSSC PET Practice Set in Hindi लेकर आये हैं। अगर आप इस परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये सभी प्रैक्टिस सेट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे।

प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश के किस शहर में आपको निम्नलिखित राजसी घाट मिलेंगे: अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट?

  1. कानपुर
  2. वाराणसी
  3. प्रयागराज
  4. गाजीपुर
Ans. (b):

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को ‘घाटो का शहर’ कहा जाता है। यहाँ पर अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट, दशाश्वमघ घाट व हरिश्र्द्र घाट इत्यादि है। उत्तर दिशा में राजघाट से प्रारम्भ होकर दक्षिण में अस्सी घाट तक फैला हुआ है। हाल ही में बनारस भारत का प्रथम ‘रोप वे परिवहन'” अपनाने वाला शहर बना है।


प्रश्न 2. कुंभ मेला और अर्ध कुंभ क्रमशः प्रत्येक वर्ष लगते हैं।

  1. बारहें और छठें
  2. दसवें और पाँचवें
  3. आठवें और चौथे
  4. छठे और तीसरे
Ans. (a)

कुंभ मेला 12 वें वर्ष एवं अर्द्ध कुंभ मेला हर छठें वर्ष में आयोजित होता है। 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘अर्द्धकुम्भ’ का नाम ‘कुम्भ’ और कुम्भ का नाम बदल कर ‘महाकुम्भ’ कर दिया गया है। इसका आयोजन चार जगहों पर होता है- उज्जैन, नासिक, हरिद्वार व प्रयागराज (इलाहाबाद), जबकि अर्द्ध कुम्भ का आयोजन हरिद्वार और प्रयागराज में किया जाता है।


प्रश्न 3. भारत कला भवन कहाँ स्थित है?

  1. लखनऊ
  2. बनारस
  3. इलाहाबाद
  4. आगरा
Ans: (b)

भारत कला भवन उत्तर प्रदेश राज्य के बनारस में काशी हिन्दू विश्धविद्यालय के प्रांगण में स्थित एक संग्रहालय है। यहाँ भारत में प्रचलित लगभग सभी शैलियों के चित्रों का विशाल संं्रह है। भारत कला भवन की स्थापना राय कृष्णदास ने सन् 1920 ई. में की थी।


प्रश्न 4. केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) उत्तर प्रदेश के किस शहर में स्थित है?

  1. आगरा
  2. बरेली
  3. लखनऊ
  4. कानपुर
Ans. (b) :

केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान उत्तर प्रदेश में बरेली के पास इज्जतनगर में स्थित है। इसमें कुक्कुट विज्ञान से सम्बन्धित विविध विषयों पर शोध होता है। इसकी स्थापना वर्ष 1979 में हुई थी।


प्रश्न 5. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kissan) के तहत लाभ प्राप्त करने के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य को स्थान प्राप्त है।

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. चौथा
Ans. (a)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत 24 फरवरी, 2019 में की गई थी इसके तहत सभी किसानों को ₹ 6000 प्रति वर्ष वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य को पहला स्थान प्राप्त है।


प्रश्न 6. परमहंस योगानंद गिरि, जिन्होंने पश्चिम को योग के ज्ञान से परिचित किया, का जन्म …………… में हुआ था।

  1. प्रयागराज (इलाहाबाद)
  2. वाराणसी
  3. गोरखपुर
  4. कुशीनगर
Ans. (c) :

परमहंस श्री योगानन्द गिरि (मुकुन्दलाल घोष) का जन्म 5 जनवरी 1893 को ‘गोरखपुर’, उत्तर प्रदेश में हुआ था। श्री योगानन्द बीसवीं सदी के एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू, योगी तथा संत थे।

इन्होंने पध्चिम में योग दर्शन की शिक्षाओं का प्रसार के साथ-साथ अपने अनुयायियों को क्रिया योग उपदेश दिया तथा पूरे विश्व में इसका प्रचार-प्रसार किया।


प्रश्न 7. निम्नलिखित में से किस राज्य की पुलिस का आदर्श वाक्य है ‘सुरक्षा-आपकी-संकल्प-हमारा’? इसका अर्थ है ‘आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प है’।

  1. ओडिशा पुलिस
  2. राजस्थान पुलिस
  3. उत्तर प्रदेश पुलिस
  4. हरियाणा पुलिस

 Ans : (c)

उत्तर प्रदेश पुलिस का आदर्श वाक्य “सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” परित्राणाय साधूनाम, विनाशाय चदुष्कृताम” यानी अच्छे का संरक्षण, बुरे का विनाश है।

ध्यात्व्य है कि 1863 में गठित उ. प्र. पुलिस उ. प्र. में 2,36,286 वर्ग किमी. के क्षेत्र में तकरीबन 198 करोड़ लोगों को सुरक्षा मुहैया करती है।


प्रश्न 8. हड़प्पाकाल का इनमें से कौन सा नगर, तीन भागों में विभाजित था?

  1. लोथल
  2. मोहनजोदाड़ो
  3. कालीबंगा
  4. धोलावीरा

Ans. (d)

हड़प्पाकाल का पुरास्थल धौलावीरा गुजरात के ‘कच्छ के रण’ के मध्य स्थित द्वीप ‘खडीर’ में स्थित है। धौलावीरा तीन भागों में विभाजित था।

  • नगर के महाप्रसाद वाले भाग के उत्तर में एक विस्तृत सम्पूर्ण एवं व्यापक समतल मैदान के अवशेष मिले हैं।
  • इसके उत्तर में नगर का मध्यम भाग है जिसे ‘पुर’ की संज्ञा दी गयी थी।
  • इसके पूर्व में नगर का तीसरा महत्वपूर्ण भाग स्थित है जिसे ‘निचला शहर’ या ‘अवम नगर’ कहा जाता है।
  • यह भारत में स्थित सिन्धु सभ्यता का दूसरा सबसे बड़ा नगर है।
  • धौलावीरा की खोज 1967-68 में जे.पी. जोशी ने की।


प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन सा सिन्धु घाटी की सभ्यता से सम्बन्धित स्थल नहीं है?

  1. कालिबंगन
  2. रोपड़
  3. पाटलिपुत्र
  4. लोथल

Ans. (c)

  • लोथल से प्राप्त वस्तुएँ – युगल समाधि, पत्तन, घोड़े का अवशेष, धान की भूसी तथा वृत्ताकार अग्नवेदिका।
  • रोपड़ से प्राप्त वस्तुएं – ताँबे की कुल्हाड़ी, मानव कंकाल के साथ कुत्ता।
  • कालीबंगा से जुते हुए खेत, अग्निकुंड आदि के अवशेष प्राप्त हुए है।

पाटलिपुत्र में तृतीय बौद्ध सभा आयोजित की गई थी। जिसके अध्यक्ष मोगलिपुत्त तिस्स थे जो कि शासक अशोक से सम्बन्धित थे। अतः पाटलिपुत्र सिन्धु घाटी सभ्यता से संबंधित नहीं है।


प्रश्न 10. 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षर जनपद कौन-सा था?

  1. गाजियाबाद
  2. कानपुर नगर
  3. लखनऊ
  4. जौनपुर

  Ans. (b)

2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक साक्षरता वाले 5 जिले-गौतम बुद्ध नगर 80.12 %, कानपुर नगर 79.65 %, औरैया 78.95 %, इटावा 78.41 % और गाजियाबाद 78.07 %

PET Practice Set 2023

प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश में नहरों के माध्यम से सतह के पानी की बेहतर आपूर्ति प्रदान करने के लिए इनमें से कौन सा प्रमुख सिंचाई और बहुउद्देशीय परियोजनाओं में से एक नहीं है?

  1. वर्षा जनक
  2. शारदा सहायक
  3. रामगंगा
  4. गंडक परियोजना
Ans : (a)

उत्तर प्रदेश में सिंचाई के लिए नहरों को बहुउद्देशीय परियोजना के रूप में विकसित किया गया है। इस उद्देश्य से 1973-74 में प्रदेश में 3 समादेश विकास परियोजनाओं- शारदा सहायक, रामगंगा व गंडक को शुरू किया गया। शारदा नहर, प्रदेश की सबसे बड़ी नहर प्रणाली है।


प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश में शस्य-जलवायु क्षेत्रों की संख्या है-

  1. 5
  2. 7
  3. 9
  4. 11
Ans: (c)

वर्षा, भूभाग और मिट्टी की विशेषताओं के आधार पर उत्तर प्रदेश में 9 कृषि जलवायु क्षेत्रों की पहचान की गयी है। उत्तर प्रदेश जलवायु की दृष्टि से उपोष्ण कटिबंध में आता है। भारत में शस्य/कृषि जलवायु क्षेत्रों की संख्या 15 है।


प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश का प्रथम राज्यपाल इनमें से कौन था?

  1. के. एम. मुंशी
  2. सरोजिनी नायडू
  3. सुचेता कृपलानी
  4. वी.वी. गिरि
Ans : (b)

स्वतंत्रता प्राप्ति के समय उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 15 अगस्त 1947 को संयुक्त प्रांत के प्रथम राज्यपाल के रूप में सरोजिनी नायडू को नियुक्त किया गया, जबकि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के गठन के बाद उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल के रूप में होर्मासजी फिरोजशाह मोदी को नियुक्त किया गया।

सुचेता कृपलानी राज्य तथा देश की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। वी.वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति थे तथा के.एम. मुंशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।


प्रश्न 4. उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी क्या है?

  1. मोर
  2. सारस
  3. नीलपक्षी
  4. पीलक
Ans: (b)

उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस या क्रेन है इसका वैज्ञानिक नाम एंटीगोन है। यह लगभग 6 फीट ऊँचाई तथा 8 फीट तक पंखों के विस्तार के साथ कद में उड़ने वाले पक्षियों में सबसे ऊँचा पक्षी है।


प्रश्न 5. बुंदेलखंड नामक क्षेत्र निम्नलिखित किस सीमा के अंतर्गत आता है?

  1. उत्तर प्रदेश – बिहार सीमा
  2. उत्तर प्रदेश – मध्य प्रदेश सीमा
  3. उत्तर प्रदेश – नेपाल सीमा
  4. उत्तर प्रदेश – उत्तराखण्ड सीमा
Ans : (b)

उत्तर प्रदेश राज्य के सर्वाधिक (11) जिलों की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है, जो निम्न हैं- इटावा, जालौन, झांसी, आगरा, ललितपुर महोबा, बाँदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र ये क्षेत्र उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड नामक क्षेत्र के अर्न्तगत आते हैं।


प्रश्न 6. ‘बालविहार’ प्रणाली के संस्थापक कौन थे?

  1. मॉन्टेसरी
  2. फ्रोबेल
  3. थॉर्नडाइक
  4. पर्सी नन
Ans : (b)

बाल बिहार (Kindergarten) प्रणाली की स्थापना वर्ष 1837 में जर्मनी के दार्शनिक फ्रोबेल ने की थी। इसकी स्थापना फ्रोबेल ने बच्चों को शिक्षित करने और उनकी क्षमता को अधिकतम विकसित करने हेतु किया था।


प्रश्न 7. भारतीय सशस्र्र सेनाओं द्वारा पाकिस्तान से हाजीपीर की लड़ाई किस वर्ष लड़ी गई थी?

1947
1962
1965
1971

Ans: (c)

भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान से हाजीपीर (भारत) की लड़ाई 1965 में हुई। उस समय भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्री थे जिनकी ताशकन्द (उज्बेकिस्तान) समझौता (1966) के बाद मृत्यु हो गयी।


प्रश्न 8. गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पंजाब के किस शहर में स्थित है?

  1. पटियाला
  2. लुधियाना
  3. अमृतसर
  4. चंडीगढ़
Ans. (b)

गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पंजाब के लुधियाना शहर में स्थित है।


प्रश्न 9. ‘ए सूटेबल बॉय’ पुस्तक के लेखक कौन है?

  1. विक्रम सेठ
  2. अरूण शौरी
  3. अमृता प्रीतम
  4. महाश्वेता देवी
Ans. (a)

‘ए सूटेबल बॉय’ पुस्तक के लेखक विक्रम सेठ हैं। विक्रम सेठ एक प्रसिद्ध भारतीय उपन्यासकार एवं कवि हैं। ये भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश लीला सेठ के पुत्र हैं।

इनके द्वारा लिखे गये कुछ अन्य उपन्यास-द गोल्डेन गेट (1986), एन इक्वल म्यूजिक (1999), टू लाइब्स आदि हैं।


प्रश्न 10. कला का अभ्यास भारतीय उपमहाद्वीपीय के मिथिला क्षेत्र में किया जाता है।

  1. मधुबनी
  2. पट्टचित्र
  3. कालीघाट
  4. टिकुली
Ans : (a)

  • मधुबनी चित्रकला मिथिलांचल क्षेत्र बिहार के दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर तथा नेपाल के कुछ क्षेत्र की प्रमुख चित्रकला है।
  • प्रारम्भ में रंगोली के रूप में रहने वाली यह चित्रकला धीरे-धीरे आधुनिक रूप में दीवारों, कपड़ों एवं कागज पर उतर आई है। म
  • धुबनी चित्रकला शैली का विकास 17 वीं शताब्दी के आस-पास माना जाता है।

UP PET Practice Set

प्रश्न 1. निम्न में से कौन सा उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है?

  1. कथकली
  2. भांगड़ा
  3. कथक
  4. कुचिपुड़ी

Ans: (c)

  • उत्तर प्रदेश राज्य का शास्रीय नृत्य कथक है।
  • शास्त्रीय नृत्य में कथक का नृत्य रूप 100 से अधिक घुंघरुओं को पैरों में बांध कर तालबद्ध पदचाप तथा विहंगम चक्कर द्वारा किया जाता है।
  • कथकली केरल की, भांगड़ा पंजाब की तथा कुचिपुड़ी आंध्र प्रदेश की नृत्य शैली है।

प्रश्न 2. भारत का पहला नाभिकीय पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत में स्थित नौसेना जहाज निर्माण केंद्र पर बनाया गया था।

  1. कोच्चि
  2. हजीरा
  3. विशाखापद्टनम
  4. पीपावाव

Ans : (c)

  • भारत का पहला नाभिकीय पनडुब्बी INS अरिहंत आंध्रप्रदेश राज्य के विशाखापट्टनम में स्थित नौसेना जहाज निर्माण केंद्र पर बनाया गया था।
  • भारत का सबसे गहरा बन्दरगाह विशाखापट्टनम है, जो रॉयल सीमा तट पर स्थित है।
  • INS अरिहंत का जलावतरण तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 26 जुलाई 2009 को किया गया।

प्रश्न 3. 1975 में भारत द्वारा लॉन्च किए गए पहले अंतरिक्ष यान का नाम क्या था?

  1. भास्कर
  2. आर्यभट्ट
  3. एप्पल
  4. रोहिणी
Ans : (b)

आर्यभट्ट उपग्रह भारत द्वारा प्रक्षेपित प्रथम उपप्रह है। इसका प्रक्षेपण 19 अप्रैल, 1975 को किया गया था। इसे सोवियत संघ के बैंकानूर प्रक्षेपण केन्द्र के कॉसमॉस-3 एम प्रक्षेपण वाहन द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।

इसका नामकरण प्रसिद्ध भारतीय खगोलविद् और गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर किया गया था।


प्रश्न 4. ईस्ट इंडिया कंपनी के निम्नलिखित गवर्नर जनरलों में से किसने सबसे विवादास्पद नीति पेश की थी, जिसे व्यापगत सिद्धांत’ कहा जाता है?

  1. लॉर्ड कर्जन
  2. लॉर्ड माउंटबेटन
  3. लॉर्ड डलहोजी
  4. वॉरेन हेस्टिंग्स
Ans. (c)

लॉर्ड डलहौजी 1848 में गवर्नर-जनरल बनकर भारत आया था। आते ही उसने घोषणा की थी कि ‘भारत के सभी देशी राज्यों का खात्मा अब कुछ ही समय की बात है। राज्यों के अधिग्रहण के लिए उसने ‘हड़प की नीति’ (Doctrine of Laps) का सहारा लिया।

इस नीति के तहत उसने क्रमशः सतारा, जैतपुर, संभलपुर, बघाट, उदयपुर, झाँसी तथा नागपुर का विलय कर लिया। इस नीति के तहत अन्ततः उसने अवध के राज्य को भी नवाब वाजिद अली शाह पर कुशासन का आरोप लगाकर हड़प लिया।

लॉर्ड कर्जन का सम्बन्ध बड्न-भड्न आन्दोलन (1905) लॉर्ड माण्डटबेटन का सम्बन्ध माउण्टबेटन योजना (भारत-पाकिस्तान बंटवारा) तथा वारेन हेस्टिंग्स बंगाल के प्रथम गवर्नर-जनरल थे।


प्रश्न 5. तुलुव राजवंश की स्थापना किसने की ?

  1. नरसा नायक
  2. कृष्णदेव राय
  3. अच्युत राय
  4. वीर नरसिंह
Ans: (d)

तुलुव वंश (1505-1570 ई) की स्थापना नरसा नायक के पुत्र ‘वीर नरसिंह’ ने की थी। इतिहास में इसे ‘द्वितीय बलापहार’ की संज्ञा दी गयी है। तुलुव वंश विजयनगर का तीसरा राजवंश था।


प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन अवध के कृषक आन्दोलन का नेता था?

  1. बाबा रामचंद्र
  2. महात्मा गाँधी
  3. बी.आर. अम्बेडकर
  4. अल्लूरी सीताराम राजू
Ans : (a)

अवध के कृषक आन्दोलन के नेता बाबा रामचंद्र थे। ये मूलतः महाराष्ट्र के रहने वाले थे। इन्होंने जर्मींदारी के विरूद्ध अवध के किसानों को संगठित करने के लिये पहल की। ये संन्यासी वेष में रहकर सभायें आयोजित करने लगे।

रामचरित मानस के पाठ द्वारा किसानों को जागृत एवं संगठित किया। इन्ही के प्रयास से अक्टूबर, 1920 में प्रतापगढ़ में एक सामान्तर संगठन ‘अवध किसान सभा’ का गठन किया।


प्रश्न 7. इनमें से कौन-सा महात्मा गांधी का आर्थिक विचार नहीं है?

  1. गैर हिंसक अर्थव्यवस्था
  2. विकेंद्रीकरण, कुटीर उद्योग
  3. मशीनरी और नवीनतम तकनीक का अधिकतम उपयोग
  4. गाँवों या गाँव सर्वोदय का पुनर्जन्म
Ans : (c)

गांधी जी बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण के कट्टर विरोधी थे। उनका विश्वास था कि बड़े पैमाने के उत्पादन से ही विभिन्न सामाजिक और आर्थिक दोष उत्पन्न हुए हैं।

मशीनों का प्रयोग मनुष्य को आलसी बना देता है। महात्मा गांधी गैर हिंसक अर्थव्यवस्था, विकेंद्रीकरण, कुटीर उद्योग और गांवों के सर्वोदय के समर्थक थे।


प्रश्न 8. रासबिहारी बोस द्वारा संगठित भारतीय स्वतंत्रता लीग किस संगठन का एक अग्रदूत था?

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  2. भारतीय राष्ट्रीय फौज
  3. भारतीय कम्यूनिस्ट पाटी
  4. मुस्लिम लीग
Ans : (b)

जापान में रह रहे क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने जून 1942 ई. के बैकांक सम्मेलन में ‘इण्डियन इडिपेंडेस लीग’ की स्थापना की। आजाद हिन्द फौज का सर्वप्रथम विचार कैप्टन मोहन सिंह के मन में आया था।

रास बिहारी बोस के निमंत्रण पर सुभाष चन्द्र बोस सिंगापुर आये और जुलाई, 1943 ई. को रास बिहारी बोस ने इंडियन इंडिपेडेंस लीग व आजाद हिन्द फौज की कमान सुभाष चन्द्र बोस को सौंप दी।

आजाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति के हैसियत से सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर में अस्थायी भारत सरकार की स्थापना की। अतः रास बिहारी बोस द्वारा संगठित भारतीय स्वतंत्रता लीग, भारतीय राष्ट्रीय फौज संगठन का एक अग्रदूत थी।


प्रश्न 9. निम्नांकित में से “स्वतंत्र”‘ समाचार पत्र/पत्रिका के संस्थापक कौन थे?

  1. एनी बेसेन्ट
  2. अरविन्द घोष
  3. जवाहर लाल नेहरू
  4. मोती लाल नेहरू
Ans: (d)

‘स्वतंत्र’ समाचार पत्र के संस्थापक मोती लाल नेहरू थे। इस समाचार पत्र को मोती लाल नेहरू ने 9 फरवरी, 1919 को इलाहाबाद से प्रकाशित किया लेकिन अंग्रेजों के दमन के कारण दो वर्ष बाद इसे बन्द करना पड़ा।


प्रश्न 10. ‘इन्कलाब ज़िन्दाबाद’ का नारा किसने दिया?

  1. चन्द्रशेखर आज़ाद
  2. सुभाष चन्द्र बोस
  3. भगत सिंह
  4. जवाहरलाल नेहरु

Ans: (c)

  • इन्कलाब जिन्दाबाद- भगत सिंह
  • दिल्ली चलो, जय हिन्द- सुभाष चन्द्र बोस
  • पूर्ण स्वराज्य- जवाहर लाल नेहरू
  • दुशमन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे है, आजाद ही रहेंगे- चंद्रशेखर आजाद

PET Exam Questions and Answers in Hindi

पिछले दो सालों से पीईटी परिक्षा में जो भी प्रश्न पूछे गये हैं उनकी प्रवृत्ति को देखते हुए हमारी टीम बड़ी ही रिसर्च के साथ ये सभी PET Exam Questions and Answers in Hindi और upsssc pet question answer in hindi तैयार किये हैं।

प्रश्न 1. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1932 में ग्रेट ब्रिटेन के किस प्रधानमंत्री ने सांप्रदायिक पुरस्कार की घोषणा की थी?

  1. स्टेनली बाल्डविन
  2. नेविल चेम्बरलेन
  3. सर विंस्टन चर्चिल
  4. जेम्स रैमसे मैकडॉनल्ड्स
Ans : (d)

16 अगस्त, 1932 ई. में ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जेम्स रैम्जे मैकडोनल्ड ने साम्परदायिक अवार्ड (communal award) की घोषणा की थी। जेम्स रैम्जे मैकडोनल्ड एक त्रिटिश राजनेता थे जिन्होने वर्ष 1929 से 1931 और 1931 से 1935 ई. तक यूनाइटेड किंगडम (ग्रेट ब्रिटेन) के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।


प्रश्न 2. “आदमी का लालच अपराध का प्रभावी कारण है।” यह किसका कथन है?

  1. महात्मा गांधी
  2. अरस्तू
  3. प्लेटो
  4. इमाइल दुर्खीम

Ans. : (c)

  • ‘प्लेटो’ यूनान का प्रसिद्ध दार्शनिक था जो बाद में मौलिक चिंतक के रूप में विख्यात हुआ।
  • प्लेटो को ‘अफ़लातून’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • प्लेटो सुकरात का शिष्य तथा अरस्तु का गुरु था।
  • प्लेटो ने अनेक विचार दिये जिनमें “आदमी का लालच अपराध का प्रभावी कारण है’ एक है।
  • प्लेटो के अनुसार यदि व्यक्ति किसी वस्तु का लालच न करें तो वह अपराध से दूर रह सकता है।

प्रश्न 3. भारतीय संविधान की प्रस्तावना का मूल उद्देश्य सुरक्षित करना है।

  1. सभी व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों को
  2. भारत के नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को
  3. सरकारी कर्मचारियों की सेवा की सुरक्षा को
  4. व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता तथा अखंडता को
Ans. (d) :

भारतीय संविधान की प्रस्तावना का मूल उद्देश्य व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुरक्षित करना है।  प्रस्तावना का लक्ष्य उसके सभी

  1. नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय,
  2. विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता
  3. प्रतिष्ठा और अवसर की समानता
  4. व्यक्ति की गरिमा सुनिध्चित

करना है।


प्रश्न 4. किस सिख गुरु की जयंती ‘गुरुपरब’ त्योहार के रूप में मनाई जाती है?

  1. गुरु गोबिंद सिंह
  2. गुरु तेग बहादुर
  3. गुरु अर्जन देव
  4. गुरु नानक देव

Ans. (d) :

  • सिख पंथ के संस्थापक तथा सिखों के पहले गुरु नानक देव की जयंती ‘गुरुपरब’ त्योहार के रूप में मनाई जाती है।
  • इनका जन्म रावी नदी के किनारे स्थित आधुनिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तलवंडी नामक गाँव में हुआ था।
  • उन्होंने सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया तथा मूर्तिपूजा को निरर्धक माना।

प्रश्न 5. प्रथम विश्व युद्ध कब समाप्त हुआ था?

  1. 28 जुलाई, 1914
  2. 16 दिसम्बर, 1915
  3. 11 नवम्बर, 1918
  4. 22 अप्रैल, 1919
Ans. (c) :

प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई, 1914 से 11 नवम्बर 1918 तक चला था। यह युद्ध मित्र राष्ट्र (इंग्लैण्ड, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, फ्रांस) और धूरी राष्ट्र (जर्मनी, आस्ट्रिया, हंगरी और इटली) के मध्य लड़ा गया।


प्रश्न 6. पृथ्वी, पथ पर सूर्य की परिक्रमा करती है।

  1. क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल)
  2. लंबरूप (ऊर्ध्वाधर)
  3. गोलाकार
  4. अंडाकार
Ans. (d) :

जोहानस केप्लर (1571-1630) ने सर्वप्रथम स्पष्ट किया कि सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाने वाले ग्रहों (पृथ्वी, शुक्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण) का पथ दीर्घवृत्तीय या अण्डाकार (Elliptical) होता है।


प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन, दुनिया का सबसे बड़ा नदीद्वीप है?

  1. दिवार द्वीप-गोवा
  2. क्वीबल द्वीप-तमिलनाडु
  3. मुनरो द्वीप – केरल
  4. माजुली – असम
Ans. (d) :

माजुली नदी द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है, जो असम राज्य में ब्रह्यपुत्र नदी के मध्य में स्थित है। यह द्वीप उत्तर में सुवनसिरी नदी और दक्षिण में ब्रह्यपुत्र नदी पर निर्मित है। इस द्वीप का क्षेत्रफल 880 वर्ग किमी. है। इसे हाल ही में जिला घोषित किया गया है।


प्रश्न 8. माउंट एटना, जिसे यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है, वह निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?

  1. पुर्तगाल
  2. स्पेन
  3. ग्रीस
  4. इटली
Ans. (d)

माउण्ट एटना जिसे यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है, वह इटली देश के सिसली द्वीप पर स्थित है। इसकी कुल ऊँचाई 3350 मी० है। यह आल्स पर्वत के दक्षिण में स्थित सबसे ऊँची चोटी है।


प्रश्न 9. निम्न में से सर्वाधिक सीमाओं वाला देश कौन-सा है?

  1. चीन
  2. ब्राजील
  3. कनाड़ा
  4. भारत
Ans: (a)

सर्वाधिक सीमाओं वाला देश चीन है जिससे 14 देशों की सीमा स्पर्श करती है। ये देश उ. कोरिया, रूस, मंगोलिया, किर्गिस्तान, कजाखस्तान, ताजकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यामार, लाओस तथा वियतनाम है।


प्रश्न 10. भूतापीय पूर्वेक्षण (जियोथर्मल प्रॉस्पेक्टिंग) में हाल ही के दशकों में निम्नलिखित में से किस प्रकार के साउडिंग का विस्तृत प्रयोग किया गया है?

  1. MT साउंडिंग
  2. TEM साउंडिंग
  3. UTEM साउंडिंग
  4. स्क्लमबर्गर साउंडिंग
Ans. (d)

भू-तापीय पूर्वेक्षण (जियोथर्मल प्रॉस्पेक्टिंग) में स्कलमबर्गर साउंडिंग का विस्तृत प्रयोग किया गया है। भू-तापीय ऊर्जा वह ऊर्जा है जिसे पृथ्वी में संग्रहित ताप से निकाला जाता है।

यह भू-तापीय ऊर्जा, ग्रह के मूल गठन से खनिज के रेडियोधमी क्षय से और सतह पर अवशोषित सौर ऊर्जा से उत्पत्न होती है। भू-तापीय ऊर्जा प्रभावी विश्वसनीय, टिकाऊ संपोषणीय और पर्यावरण के अनुकूल है।

UPSSSC PET Quiz in Hindi

प्रश्न 1. उस पड़ोसी राष्ट्र की पहचान करें जिसके साथ भारत अपनी सबसे लंबी सीमा साझा करता है।

  1. नेपाल
  2. चीन
  3. म्यांमार
  4. बांग्लादेश
Ans. (d)

क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से भारत दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है जिसकी सीमाएँ सात देशों से मिलती है भारत के 17 राज्यों की सीमाएं पड़ोसी देशों से मिलती है। इनमें बांग्लादेश ऐसा प़ड़ोसी राष्ट्र है जो भारत के साथ अपनी सबसे लंबी सीमा साझा करता है।


प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, लघुतर हिमालय में पर्वत की सबसे लंबी पर्वतमाला है?

  1. धौलाधार पर्वतमाला
  2. महाभारत पर्वतमाला
  3. पीर पंजाल पर्वतमाला
  4. शिवालिक पर्वतमाला
Ans. (c) :

लघु हिमालय या मध्य हिमालय, महान हिमालय के दक्षिण में तथा शिवालिक हिमालय के उत्तर में समानान्तर रूप से फैला है। पीरपंजाल श्रेणी लघु हिमालय की सबसे लंबी पर्वतमाला है। लघु हिमालय, औसतन 80 से 100 किमी. चौड़ा तथा 3700 से 4500 मी. ऊँचा है।


प्रश्न 3. उत्तरी अंडमान का उच्चतम बिंदु 732 मीटर पर स्थित चोटी है।

  1. देवमाली
  2. कारोह
  3. सैडल
  4. बेट्लिंगछिप
Ans : (c)

उत्तरी अंडमान की सबसे ऊँची पर्वतीय चोटी सैडल पीक है। माउण्ट देवमाली ओडिशा के कोरापुट जिले में, कारोह चोटी हरियाणा राज्य के पंचकुला जिले में तथा बेट्लिंगछिप नामक चोटी त्रिपुरा राज्य में स्थित है।


प्रश्न 4. रोहतांग दर्रा भारत के किस राज्य में स्थित है?

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. उत्तराखण्ड
  4. सिक्किम
Ans : (a)

रोहतांग दर्रा मनाली से लगभग 51 किमी. दूर हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल रेंज पर एक ऊँचा पहाड़ी दर्रा है। यह कुल्लू घाटी को भारत के हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति घाटियों से जोड़ता है।


प्रश्न 5. मरुस्थलीय मिट्टी के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

  1. यह मूल रूप से रेतीली मिट्टी है
  2. यह नमी की मात्रा को बरकरार रखता है
  3. यह रंग में हल्की होती है
  4. इसमें नमक की मात्रा अधिक होती है
Ans. (d) 

मरुस्थलीय मिट्टी में नगण्य वर्षा व अत्यधिक वाष्पीकरण के कारण मृदा में कम नमी तथा कार्बनिक तत्वों की अल्पता होने से ह्यूमस का अभाव पाया जाता है। इस मृदा में रेत सर्वाधिक मात्रा में पायी जाती है।

यह मूल रूप से रेतीली मिट्टी होती है तथा रंग में हल्की होती है। इस मृदा में क्षारीय तथा लवणीय गुण होने के कारण नमक की मात्रा अधिक पायी जाती है। यह मृदा देश की कुल मृदाओं का लगभग 4.32% है।


प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन सी एक खरीफ फसल है?

  1. कपास
  2. गेहूँ
  3. चना
  4. सरसों
Ans. (a)

खरीफ की फसल को बोते समय अधिक तापमान एवं आर्द्रता तथा पकते समय शुष्क वातावरण की आवश्यक्ता होती है। उत्तर भारत में इनको जून-जुलाई में बोते है और अक्टूबर-नवम्बर के आस-पास काटा जाता है। चावल, मक्का, बाजरा, रागी, सोयाबीन, मूंगफली, कपास, सभी खरीफ की फसलें है।


प्रश्न 7. वायरस एक ऐसा प्रोग्राम है जिसे कंप्यूटर के सामान्य कामकाज में हस्तक्षेप करने के लिए बनाया गया है। इनमें से कौन सा वायरस का एक प्रकार नहीं है?

  1. बूट सेक्टर वायरस
  2. सिस्टम वायरस
  3. फाइल वायरस
  4. डिस्क वायरस
Ans. (d) 

डिस्क वायरस, वायरस नहीं है। बाकी तीनों वायरस है, जोकि कम्प्यूटर के सामान्य कामकाज में हस्तक्षेप करने के लिए बनाए जाते हैं।


प्रश्न 8. किश्तवार राष्ट्रीय उद्यान भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश में स्थित है?

  1. जम्मू-कश्मीर
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़
  4. उत्तराखण्ड
Ans. (a) 

किश्तवार नेशनल पार्क जम्मू कश्मीर राज्य के किश्तवार जिले में चिनाब नदी के समीप अवस्थित है। दाचीगम नेशनल पार्क, सलीम अली नेशनल पार्क, काज़ीनाग नेशनल पार्क, हेमिस नेशनल पार्क आदि जम्मू कश्मीर में अन्य नेशनल पार्क हैं।


प्रश्न 9. मुक्त भारत समाज की स्थापना किसने की?

  1. जी.के. गोखले
  2. राजगोपालाचारी
  3. वीर सावरकर
  4. अरूणा आसफ अली
Ans: (c)

मुक्त भारत समाज की स्थापना वीर सावरकर ने की थी। जब वे छात्र थे और इंडिया हाउस में रहते थे उस दौरान अंग्रेजों से भारत को स्वतन्त्र कराने के लिये क्रान्तिकारी दलों का गठन किया उसमें ये प्रमुख थे। इन्होंने अभिनव भारत तथा मुक्त भारत समाज (Free India Society) जैसी संस्था की स्थापना की।

वी०डी॰ सावरकर ने 1909 ई॰ में 1857 के विद्रोह पर किताब लिखी है “The Indian war of Independence 1857 ” इसे सुनियोजित स्वतन्त्रता संग्राम की संज्ञा दी।


प्रश्न 10. गांधी के सत्याग्रह के सिद्धांत के संदर्भ में निम्न में से क्या सत्य नहीं है?

  1. किसी सजा का प्रतिकार नहीं करना
  2. अहिंसा
  3. परहेज
  4. सत्यता
Ans. (c) :

गांधी के सत्याग्रह सिद्धांत के अनुसार सत्याप्रही का उद्देश्य शत्रु को पराजित करना नहीं है, बल्कि उसका हुदय परिवर्तन कर उसे अपने अनुकूल बनाना है। इनके सिद्धांत में अहिंसा, सत्यता और किसी सजा का प्रतिकार न करना शामिल है लेकिन परहेज इसमें शामिल नहीं है।

PET Ke Question Answer

PET Ke Question Answer : अगर आप भी पीईटी परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं और pet me puche jane wale question की खोज कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। यहाँ पर आपके लिए PET Ke Question Answer दिये गये हैं। और ये सभी प्रश्न UPSSSC द्वारा पिछली परिक्षाओं में पूछे गये प्रश्नों के आधार पर तैयार किये गये हैं।

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिनियम मोंटेग्यूचेम्सफोर्ड रिपोर्ट पर आधारित था?

  1. भारत सरकार अधिनियम, 1892
  2. भारत सरकार अधिनियम, 1909
  3. भारत सरकार अधिनियम, 1919
  4. भारत सरकार अधिनियम, 1935
Ans. (c)

भारत सरकार अधिनियम 1919, मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड रिपोर्ट पर आधारित है इस अधिनियम द्वारा भारत में पहली बार प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली अपनायी गई।

साम्पदायिक आधार पर निर्वाचन प्रणाली का विस्तार करते हुए इसमें स्खिोों, ईसाइयों, आंग्ल भारतीयों तथा यूरोपियों पर लागू कर दिया। इस अधिनियम के तहत प्रान्तों में द्वैध शासन प्रणाली लागू की गयी थी।

अधिनियम का मुख्य उद्देश्य भारतीय शासन में भारतीयों की भागीदारी को बढ़ाना था।


प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन से महत्वपूर्ण व्यक्ति सभी तीन “गोलमेज सम्मेलन” में भाग लिए थे-

  1. मदन मोहन मालवीय
  2. एनी बेसेन्ट
  3. महात्मा गांधी
  4. बी.आर. अम्बेडकर

Ans : (d)

प्रथम गोलमेज सम्मेलन 12 नवम्बर, 1930 द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 7 सितम्बर 1931 तथा तृतीय गोलमेज सम्मेलन 17 नवम्बर 1932 में हुआ। तीनों गोलमेज सम्मेलन में दलितों की ओर से बी. आर, अम्बेडकर ने भाग लिया था।

  • महात्मा गाँधी ने कांग्रेस के प्रतिनिध के रूप में केवल दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया था।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश मिशन/योजना ने पाकिस्तान की मांग को अमान्य कर दिया था?

  1. क्रिप्स मिशन
  2. वेवेल प्लान
  3. कैबिनेट मिशन
  4. माउंटबेटन प्लान

Ans. (c)

कैबिनेट मिशन 14 मार्च 1946 के संदर्भ में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली द्वारा हाउस ऑफ कामन्स में यह घोषणा किया गया कि ब्रिटिश सरकार भारत की पूर्ण स्ततंत्रता के अधिकार को मान्यता प्रदान करती है। अतः भारतीयों को स्वतंत्र होने का अधिकार है तथा इसके साथ ही पूर्ण पाकिस्तान के गठन की मांग अस्वीकार कर दी क्योंकि-

  • पाकिस्तान के गठन से बड़ी संख्या में गैर-मुस्लिम जनसंख्या हो जाएगी।
  • साम्र्रदायिक आत्म-निर्णय के सिद्धान्त से नयी समस्यायें खड़ी हो सकती हैं जैसे- पश्चिमी बंगाल में हिन्दू बहुसंख्या में थे तथा पंजाब के जालंधर व अम्बाला डिवीजन में हिन्दू व सिख बहुसंख्यक थे। अतः वे विभाजन की मांग कर सकते थे।
  • पंजाब एवं बंगाल के विभाजन से क्षेत्रीय संधियां खतरे में पड़ सकती थी।
  • सशस्त्र सेनाओं का विभाजन अत्यंत खतरनाक हो सकता था।

प्रश्न 4. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कब हुआ था?

  1. 25 दिसम्बर, 1949 को
  2. 11 नवम्बर, 1946 को
  3. 26 जनवरी, 1949 को
  4. 09 दिसम्बर, 1946 को
Ans. (d) 

संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 9 दिसम्बर, 1946 को हुआ था। इसके अस्थाई अध्यक्ष संविधान सभा के सबसे वयोवृद्ध सदस्य होने के कारण डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को बनाया गया।

11 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को निर्विरोध संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

संविधान सभा के कुल 12 अधिवेशन हुए। 12 वें अधिवेशन के अंतिम दिन 26 नवम्बर, 1949 को संविधान को अंगीकृत किया गया, तथा 26 जनवरी, 1950 ई० को संविधान को पूर्ण रूप से लागू किया गया।


प्रश्न 5. त्रिपुरा को कब भारत के पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया?

  1. 1956
  2. 1972
  3. 1975
  4. 1947
Ans. : (b)

त्रिपुरा वर्ष 1972 में पूर्ण राज्य बना। त्रिपुरा एक उत्तरपूर्वी राज्य है, यह देश का तीसरा सबसे छोटा राज्य है। त्रिपुरा 1 जुलाई, 1963 से केन्द्र शासित प्रदेश था जो 21 जनवरी 1972 को पूर्ण राज्य बना दिया गया। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है।


प्रश्न 6. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?

  1. 2 मिनट 8 सेकेन्ड
  2. 6 मिनट 10 सेकेन्ड
  3. 8 मिनट 20 सेकेन्ड
  4. 9 मिनट 16 सेकेन्ड
Ans : (c)

सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 8 मिनट 20 सेकेण्ड लगता है। सूर्य से पृथ्वी की न्यूनतम दूरी 14.70 करोड़ किमी. तथा अधिकतम दूरी 15.21 करोड़ किमी. है।


प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन, दुनिया का सबसे बड़ा नदीद्वीप है?

  1. दिवार द्वीप-गोवा
  2. क्वीबल द्वीप-तमिलनाडु
  3. मुनरो द्वीप – केरल
  4. माजुली – असम
Ans. (d) 

माजुली नदी द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है, जो असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में स्थित है। यह द्वीप उत्तर में सुवनसिरी नदी और दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित है। इस द्वीप का क्षेत्रफल 880 वर्ग किमी. है। इसे हाल ही में जिला घोषित किया गया है।


प्रश्न 8. ‘जोजिला पास’ किसे जोड़ता है?

  1. कश्मीर और तिब्बत
  2. नेपाल और तिब्बत
  3. लेह और कारगिल
  4. लेह और श्रीनगर
Ans: (d)

‘जोजिला पास’ लेह और श्रीनगर को जोड़ता है। यह जम्मू कश्मीर में स्थित हैं। श्रीनगर जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी है। यह हिमालय के पध्चिमी क्षेत्र में स्थित है। जोजिला दर्र पर NH-1D (National Highway) बना है जो लेह और श्रीनगर को जोड़ता है।


प्रश्न 9. …….. दर्रा तिब्बत के साथ सिक्किम राज्य को जोड़ने वाली भारत-चीन सीमा पर है।

  1. रोहतांग
  2. नाथू ला
  3. खरदंग ला
  4. बनिहाल

Ans : (b)

  • नाथूला दर्रा – तिब्बत के साथ सिक्किम राज्य को जोड़ने वाली भारत-चीन सीमा पर स्थित है।
  • बनिहाल दर्रा- जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग है। जवाहर सुरंग इसी में स्थित है।
  • रोहतांग दर्रा – हिमाचल प्रदेश के पीरपंजाल श्रेणी में स्थित है। खारदुंगला दर्रा-लद्दाख से सियाचीन जाने का मार्ग है इसी के सहारे नुब्रा घाटी जाया जा सकता है।

प्रश्न 10. पृथ्वी पर कितने प्रतिशत ताजा जल उपलब्ध है?

  1. 30 %
  2. 03 %
  3. 0.3 %
  4. 0.17 %

Ans. (b)

पृथ्वी को जलीय ग्रह अथवा नीला ग्रह कहा जाता है पृथ्वी के धरातल का 71 % भाग जल आच्छादित है।उत्तरी गोलार्धी के कुल क्षेत्रफल के लगभग 60.7 % भाग पर जल जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध के लगभग 80.9 % भाग पर जल है। लेकिन पृथ्वी पर कुल जल का लगभग 97 % खारे जल के रूप में दोनों गोलाद्धों में महासागरों में मौजूद है और केवल 3 % ताजा जल उपलब्ध है।

UPSSSC Pet Important Question

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

  1. कावेरी नदी : मैसूर का पठार
  2. ताप्ती नदी : बेतूल का पठार
  3. सोन नदी : पेन्ड्रा का पठार
  4. गोदावरी नदी : ट्रिम्बाक का पठार
Ans : (c)

दिये गये विकल्पों में कावेरी नदी, ताप्ती नदी एवं गोदावरी नदी का उद्रम स्थल क्रमशः मैसूर का पठार, बेतूल का पठार तथा त्रयम्बक का पठार है। जबकि सोन नदी का उद्रम स्थल अमरकंटक की पहाड़ी से होता है। पेन्ड्रा का पठार छत्तीसगढ़ के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।


प्रश्न 2. भारत का सबसे ऊँचा बाँध कौन-सा है?

  1. सरदार सरोवर
  2. टिहरी
  3. भाखड़ा नांगल
  4. रिहन्द
Ans: (b)

टिहरी बाँध भारत का सबसे ऊँचा तथा विश्व का 5 वाँ सबसे ऊँचा बाँध है। इसकी ऊँचाई 261 मीटर है। यह भागीरथी और भीलांगना नदी के संगम पर उत्तराखण्ड के टिहरी जिले में बना है। इस बाँध की जलविद्युत उत्पादन क्षमता- 1000 मेगावाट है। इसे ‘स्वामी रामतीर्थ सागर बाँध’ भी कहते हैं।


प्रश्न 3. व्यावसायिक उपयोग के लिए सब्जियाँ, फूल और फल उगाने की क्रिया के लिए निम्नलिखित में से किस शब्द का उपयोग किया जाता है?

  1. हॉर्टिकल्चर
  2. अरबोरीकल्चर
  3. पिसीकल्चर
  4. वर्मीकल्चर

Ans. (a)

व्यवसायिक उपयोग के लिए सब्जियाँ, फूल और फल उगाने की क्रिया हॉर्टीकल्चर कहलाती है। हॉर्टीकल्चर विज्ञान की वह शाखा है जिसमें अनाज, फूलों और पौधों को उगाने से लेकर उनकी मार्कटिंग तक का अध्ययन किया जाता है।

  • आरबोरीकल्चर – वृक्षों, झाड़ियों, सजावटी पौधों की खेती
  • पिसीकल्चर – मछली पालन का अध्ययन
  • वर्मीकल्चर- केंचुआ पालन का अध्ययन

प्रश्न 4. वर्ष में कोलकाता के पास हुगली नदी पर, रिसरा में पहली जूट मिल स्थापित की गई थी।

  1. 1847
  2. 1855
  3. 1889
  4. 1900
Ans. (b) 

जूट ‘सोने का रेशा’ के नाम से मशहूर है। जूट उद्योग का पहला कारखाना कोलकाता के समीप रिसरा नामक स्थान पर 1855 ई. में लगाया गया था। भारतीय जूट निगम की स्थापना 1971 ई. में जूट के आयात, निर्यात एवं आन्तरिक बाजार की देखभाल के लिए की गयी हैं।


प्रश्न 5. पर्यावरणीय खेती (इको फार्मिंग) को ………. नाम से भी जाना जाता है-

  1. शुष्क खेती (ड्राई फार्मिंग)
  2. संविदा खेती (कॉन्ट्रैक्स फार्मिग)
  3. झूम खेती (झूम फार्मिंग)
  4. जैविक खेती (ऑर्गेनिक फामिंग)
Ans. (d)

पर्यावरणीय खेती (इकोफार्मिंग) को जैविक कृषि (आर्गेनिक फार्मिग) नाम से भी जाना जाता है। यह कृषि फेडरेशन ऑफ आर्गेनिक एग्रीकल्चर मूवमेंट (IFOAM) के मानक पर आधारित है। जैविक खेती एक समग्र उत्पादन प्रबंधन प्रणाली है। यह धारणीय विकास के मानक पर आधारित है।


प्रश्न 6. ‘गंडक सिंचाई परियोजना’ किन प्रदेशों का एक संयुक्त प्रयास है?

  1. उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश
  2. उत्तर प्रदेश एवं बिहार
  3. उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड
  4. उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा
Ans: (b)

गण्डक सिचाई परियोजना’ बिहार और उत्तर प्रदेश की संयुक्त परियोजना है जिसका कुछ लाभ वर्ष 1959 के समझौता के अनुसार नेपाल को भी दिया जा रहा है। उसमें चार नहरें तथा एक शक्ति गृह (नेपाल को उपहार में भेंट) बनाया गया है।


प्रश्न 7. काबिनी, हेमवती और अमरावती कौन-सी नदी की सहायक नदियाँ हैं?

  1. महानदी
  2. कृष्णा
  3. कावेरी
  4. गोदावरी
Ans : (c)

कावेरी नदी कर्नाटक के कुर्ग जिले के ब्रम्हगिरि के निकट से निकल कर 800 किमी. लम्बी तथा 81,155 वर्ग किमी. क्षेत्र मे बहती है। इसका सर्वाधिक अपवाह क्षेत्र तमिलनाडु है।

इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ – हेमवती, काबिनी, अमरावती, शिमसा, लोकापावनी, लक्ष्मण तीर्थ, सुवर्णवती, भवानी हैं। यह नदी शिवसमुद्रम् नामक प्रसिद्ध जलप्रपात बनाती है।


प्रश्न 8. सेवा क्षेत्र का दूसरा नाम क्या है?

  1. तृतीयक
  2. प्राथमिक
  3. द्वितीयक
  4. कृषि
Ans. (a)

सेवा क्षेत्र का दूसरा नाम तृतीयक क्षेत्र है। कृषि क्षेत्र को प्राथमिक तथा उद्योग क्षेत्र को द्वितीयक क्षेत्र कहते हैं। सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था की आर्थिक गतिविधियों का लेखांकन करने के लिए इसे तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। प्राथमिक (कृषि), द्वितीयक (उद्योग) तथा तृतीयक (सेवा) क्षेत्र में किया गया है।


प्रश्न 9. कार्य तथा ऊर्जा की इकाई क्या है?

  1. जूल
  2. एम्पियर
  3. किलोग्राम
  4. मीटर
Ans (a)

कार्य तथा ऊर्जा का मात्रक जूल (Joule) है। जब किसी वस्तु पर बल लगाकर विस्थापन उत्पन्न किया जाता है तो बल (force) द्वारा किया गया कार्य (work) बल तथा बल की दिशा में विस्थापन के गुणनफल के बराबर होता है।

कार्य एक अदिश राशि है। इसका मात्रक न्यूटन मीटर है, जिसे जूल कहते हैं।


प्रश्न 10. इनमें से किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में संसाधनों पर निजी अधिकार होते हैं और आर्थिक गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य लाभ अर्जित करना होता है?

  1. पूँजीवादी
  2. समाजवादी
  3. मिश्रित
  4. वैश्रिक

Ans. (a)

पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में संसाधनों पर निजी क्षेत्र का अधिकार होता है और आर्थिक गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य लाभ अर्जित करना होता है।

PET GK Questions Practice Sets in Hindi

यूपी पीईटी परिक्षा में जीके के प्रश्नों की एक बड़ी भूमिका होती है। इस परिक्षा में काफी संख्या में PET GK Questions पूछे जाते हैं। अगर आप PET परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपके लिए यहाँ पर कुछ अति-महत्त्वपूर्ण PET GK Questions की प्रैक्टिस सेट लेकर आये हैं।

PET GK Questions

प्रश्न 1. अंतरिक्ष में प्रथम पुष्पित पुष्प है

  1. जीनिआ
  2. अर्नाल्डी
  3. रैफ्लेसिया
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans : (a)

नासा के 46वें स्पेस मिशन के कमान्डर एस्ट्रोनॉट स्कॉट केली ने अंतरिक्ष में नारंगी रंग के खूबसूरत फूल ‘जीनिआ’ को उगाया, इससे पहले अगस्त 2015 में ‘लेटस’ नाम का एक पौधा उगाया गया था जो एक प्रकार का सलाद है। रैफ्लेसिया धरती पर सबसे बड़ा फूल है।


प्रश्न 2. भारत की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का नाम है-

  1. रोहिणी
  2. आर्यभट्ट
  3. पृथ्वी
  4. अस्त्र
Ans. (d)

भारत की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल ‘अस्र’ है। यह मिसाइल BVR (बियोंड विजुअल रेंज) मारक क्षमता वाली तथा इसकी रेंज 70 किलोमीटर तक है। इस मिसाइल को एक्टिव रडार टर्मिनल गाइडेंस से लैस किया गया है जो किसी भी मौसम में प्रयोग हो सकता है।


प्रश्न 3. इनमें से कौन-सा लोकनृत्य हरियाणा राज्य से संबंधित नहीं है?

  1. धमाल
  2. खोरिया
  3. झूमर
  4. जवारा
Ans. (d)

धमाल, खोरिया तथा झूमर हरियाणा राज्य के लोकनृत्य हैं जबकि जवारा मध्य प्रदेश राज्य का लोकनृत्य है। जवारा नृत्य गरासिया जाति द्वारा होली के अवसर पर पुरुष तथा महिला दोनों के द्वारा युगल रूप में किया जाता है। फाग, डफ, लूर, गुग्गा, जागोर आदि हरियाणा राज्य के अन्य लोकनृत्य है।


प्रश्न 4. भारत के पिकासो के तौर पर किसे जाना जाता है?

  1. मकबूल फिदा हुसैन
  2. मुहम्मद फिदा हुसैन
  3. मकबूल फजल हुसैन
  4. मुहम्मद फजल हुसैन
Ans : (a)

मकबूल फिदा हुसैन को भारत का पिकासो कहा जाता है। भारत सरकार ने इन्हें 1966 में पद्मश्री, वर्ष 1973 में पद्मभूषण तथा 1991 ई. में पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। इन्होंने बाद में कतर की नागरिकता स्वीकार कर ली थी।


प्रश्न 5. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

  1. 1 अप्रैल
  2. 6 मई
  3. 5 दिसम्बर
  4. 5 जून
Ans : (d)

पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टॉकहोम (स्वीडन) में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें विश्व के 114 देशों ने भाग लिया और पहली बार ‘एक ही पृथ्वी’ का सिद्धांत मान्य किया गया।

इसी सम्मेलन में ‘संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)’ का जन्म हुआ तथा प्रत्येक वर्ष 5 जून को ‘पर्यावरण दिवस’ मनाने का निर्णय लिया गया। पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए आम जनता को प्रेरित करना है।

पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखकर भारत ने 19 नवंबर 1986 को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू किया।


प्रश्न 6. ‘माई कंट्री माई लाइफ’ किसकी आत्मकथा है?

  1. सुचित्रा सेन
  2. राममनोहर लोहिया
  3. लालकृष्ण आडवानी
  4. सुचेता कृपलानी
Ans: (c)

‘माई कंट्री माई लाइफ’- लाल कृष्ण आडवानी की आत्मकथा है और ‘गिल्टी मैन आफ इण्डियाज पार्टीशन- डॉ. राम मनोहर लोहिया की आत्मकथा है।


प्रश्न 7. निम्नलिखित में से किसने उसी विषय में दो नोबेल पुरस्कार प्राप्त किये?

  1. पियरे क्यूरी
  2. मैडम क्यूरी
  3. जान बर्दीन
  4. लिनुस पाउलिंग
Ans: (c)

जॉन बर्दीन एक अमेरिकी भौतिक विज्ञानी तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे, उनको भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 1956 तथा वर्ष 1972 में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

मैडम क्यूरी को दो बार नोबेल पुरस्कार (एक भौतिकी तथा दूसरा रसायन शास्त के क्षेत्र में) मिला।


प्रश्न 8. किस वर्ष में गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था?

  1. 2004 में
  2. 2008 में
  3. 2014 में
  4. 2016 में

Ans. (b)

गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है जो पर्वतों, घाटियों और मैदानों में 2525 किमी. की दूरी तय करती है। यह हिमालय के गंगोत्री ग्लेशियर से भागीरथी नदी के नाम से निकलती है हरिद्वार में अलकनंदा तथा भागीरथी के मिलने के पश्चात् गंगा के नाम से जानी जाती है। गंगा नदी बेसिन को विश्व की सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।

भारत सरकार ने 5 नवंबर 2008 को गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किया और इस प्राचीन नदी को प्रदूषण और अन्य समस्याओं से मुक्त करने के लिए एक उच्च अधिकार प्राप्त गंगा नदी घाटी प्राधिकरण गठित किया।


प्रश्न 9. प्राचीन काल में मध्य प्रदेश के कतिपय साड़ी बुनकर लम्बे नाखून रखते थे तथा उसमें चीरा लगाते थे ताकि धागों को मरोड़कर बढ़िया किस्म की साड़ी बना सकें। ये साड़ियाँ क्या कहलाती हैं?

  1. चंदेरी
  2. ढाकाई
  3. पटोला
  4. संबलपुरी
Ans : (a)

चन्देरी साड़ियाँ तैयार करने के लिए प्राचीनकाल में बुनकर लम्बे नाखून रखते थे तथा चीरा लगाते थे। सत्रहवीं सदी में बड़ौदा, नागपुर और ग्वालियर जिले में बसने वाले बुनकर वहाँ के राजघरानों के स्तियों के लिए साड़ियाँ बुना करते थे।

ऐसा कहा जाता है कि यह साड़ी इतनी बारीक होती थी कि एक पूरी साड़ी एक मुट्ठी के अन्दर समा जाती थी। अधिकतर चंदेरी साड़ियाँ सूत और रेशम के मिश्रण से बनती थी।


प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश राज्य का कौन-सा जिला नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है?

  1. पीलीभीत
  2. श्रावस्ती
  3. सीतापुर
  4. महाराजगंज
Ans : (c)

उत्तर प्रदेश राज्य का निम्न में सीतापुर जिला नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है। नेपाल भारत का पड़ोसी देश है जो 579 किमी उत्तर प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के 7 जिलों की सीमा नेपाल के साथ लगती है। जिले निम्न हैं- सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, बहराइच, लखीमपुर, पीलीभीत 

GK

Reasoning