UPSSSC PET 2021 Shift-02 Question Paper & Solution in Hindi

1. निम्नलिखित किस क्रम में भारत आए ?

I. टामस रो
II. फाह्यान
III. ह्वेनसांग

(A) I, II, III
(B) II, I, III
(C) II, III, I
(D) III, I, II

सही उत्तर – C

18 सितंबर 1615 को, अंग्रेजी राजनयिक सर थॉमस रो, मुगल सम्राट जहांगीर के दरबार में अंग्रेजी राजा जेम्स I के राजदूत के रूप में सूरत बंदरगाह पर पहुंचे। वह 1615 से 1618 तक तीन वर्षों तक मुगल दरबार में रहे।


2. सिराज़-उद्-दौला किस युद्ध में अंग्रेजों से पराजित हुआ था ?
(A) बक्सर
(B) प्लासी
(C) वाण्डिवाश
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर – B

मिर्ज़ा मुहम्मद सिराज उद-दौला को आमतौर पर सिराज उद-दौला के रूप में जाना जाता है, जो बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब थे।


3. इनमें से कौन ‘हड़प नीति’ का कट्टर समर्थक था ?
(A) लॉर्ड वेलेज़ली
(B) लॉर्ड डलहौजी
(C) लॉर्ड मिंटो
(D) लॉर्ड हेस्टिंग्स

सही उत्तर – B

व्यपगत का सिद्धान्त या हड़प नीति (अँग्रेजी: The Doctrine of Lapse, 1848-1856)। पैतृक वारिस के न होने की स्थिति में सर्वोच्च सत्ता कंपनी के द्वारा अपने अधीनस्थ क्षेत्रों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने की नीति व्यपगत का सिद्धान्त या हड़प नीति कहलाती है।


4. भारतीय इतिहास में धनवन्तरी कौन थे ?
(A) चंद्रगुप्त मौर्य के प्रसिद्ध सेनापति
(B) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की सभा को सुशोभित करने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक
(C) हर्ष के समय के एक प्रसिद्ध नाटककार
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर – B

धन्वंतरि उज्जयिनी के राजा विक्रमादित्य (चंद्रगुप्त द्वितीय) के नवरत्नों में से एक थे। नवरत्न को दरबार में रखने की परंपरा राजा विक्रमादित्य से ही शुरू हुई थी। धन्वंतरि राजा विक्रमादित्य के दरबार में आयुर्वेद के चिकित्सक थे।


5. मौर्यकालीन भारत के विवरण वाली “इंडिका” के लेखक थे –
(A) मेगस्थनीज
(B) फाह्यान
(C) ह्वेनसांग
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर – A

इंडिका के लेखक मेगस्थनीज थे। अपनी पुस्तक मेगस्थनीज में, उन्होंने मौर्य काल में भारत में हुए अपने अनुभवों के बारे में लिखा था।


6. साइमन कमीशन किस वर्ष भारत में प्रथम बार आया ?
(A) 1925
(C) 1919
(B) 1926
(D) 1928

सही उत्तर – D

साइमन आयोग सात ब्रिटिश सांसदो का समूह था, जिसका गठन 8 नवम्बर 1927 में भारत में संविधान सुधारों के अध्ययन के लिये किया गया था और इसका मुख्य कार्य ये था कि मानटेंगयु चेम्स्फ़ो्द सुधार कि जॉच करना था। 3 फरवरी 1928 में साइमन कमीशन भारत आया।


7. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा किस अधिवेशन में ऐतिहासिक “पूर्ण स्वराज्य” (पूर्ण स्वतंत्रता) का प्रस्ताव पारित किया गया ?
(A) बम्बई
(B) लाहौर
(C) कराची
(D) लखनऊ

सही उत्तर – B

31 दिसम्बर 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन तत्कालीन पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हुआ। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में कांग्रेस के ‘पूर्ण स्वराज’ का घोषणा-पत्र तैयार किया तथा ‘पूर्ण स्वराज’ को कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य घोषित किया।


8. निम्न का मिलान करें :

a. इंडियन नेशनल आर्मी  1. लाला हरदयाल
b. गदर पार्टी 2. सुभाषचन्द्र बोस
c. मित्र मेला 3. वी.डी. सावरकर
d. होम रूल लीग 4. एनी बेसेन्ट

(A) a1 b2 c3 d4
(B) a2 b1 c3 d4
(C) a3 b4 c1 d2
(D) a4 b2 c1 d3

सही उत्तर – B

  • आजाद हिन्द फौज की स्थापना 1942 में मोहन सिंह नामक व्यक्ति ने जापान की सहायता से की थी।
  • बाद में मोहन सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सर्वोच्च कमांडर नियुक्त किया।
  • अभिनव भारत समिति (यंग इंडिया सोसाइटी) 1904 में विनायक दामोदर सावरकर और उनके भाई गणेश दामोदर सावरकर व नारायण दामोदर सावरकर द्वारा स्थापित एक गुप्त समाज था। प्रारंभ में इसे मित्र मेला के रुप में जाना जाता था।


9. निम्न में से किसने महात्मा गांधी के खिलाफत आन्दोलन से जुड़ने का विरोध किया ?
(A) खान अब्दुल गफ्फार खान
(B) फ़जलुल हक
(C) मोहम्मद अली जिन्ना
(D) अबुल कलाम आजाद

सही उत्तर – 

  • जब जिन्ना इंग्लैंड में थे, गांधी ने अपनी रणनीति बदल दी और एक मुस्लिम-केवल धार्मिक कारण: ‘खिलाफत’ का समर्थन करके हिंदुओं और मुसलमानों को एकजुट किया।
  • जिन्ना विशेष रूप से कट्टरपंथी मुस्लिम नेताओं से दोस्ती करने के खिलाफ थे और उन्हें लगा कि यह देश के लिए किसी ‘आपदा’ से कम नहीं होगा।
  • खिलाफत आंदोलन, एक अभियान जिसने कई देशों में फैले एक खिलाफत की बहाली का आह्वान किया, 1919 में शुरू हुआ था।
  • मोहनदास करमचंद गांधी द्वारा अखिल-इस्लामिक आंदोलन को असहयोग आंदोलन के साथ जोड़ने के बाद ही इसने भारत में कर्षण प्राप्त किया था।


10. इनमें से कौन सा क्रांतिकारी संगठन काकोरी षड्यंत्र केस में शामिल था ?
(A) गदर पार्टी
(B) अनुशीलन समिति
(C) अभिनव भारत ग्रुप
(D) हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन

सही उत्तर – D

हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन, जिसे संक्षेप में एचआरए भी कहा जाता था, भारत की स्वतंत्रता से पहले उत्तर भारत की एक प्रमुख क्रान्तिकारी पार्टी थी जिसका गठन हिन्दुस्तान को अंग्रेजों के शासन से मुक्त कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश तथा बंगाल के कुछ क्रान्तिकारियों द्वारा सन् 1924 में कानपुर में किया गया था। इसकी स्थापना में लाला हरदयाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

काकोरी काण्ड के पश्चात् जब चार क्रान्तिकारियों को फाँसी दी गई और एच०आर०ए० के सोलह प्रमुख क्रान्तिकारियों को चार वर्ष से लेकर उम्रकैद की सज़ा दी गई तो यह संगठन छिन्न-भिन्न हो गया। बाद में इसे चन्द्रशेखर आजाद ने भगत सिंह के साथ मिलकर पुनर्जीवित किया और एक नया नाम दिया हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन।

सन् 1924 से लेकर 1931 तक लगभग आठ वर्ष इस संगठन का पूरे भारतवर्ष में दबदबा रहा जिसके परिणामस्वरूप न केवल ब्रिटिश सरकार अपितु अंग्रेजों की साँठ-गाँठ से 1885 में स्थापित छियालिस साल पुरानी कांग्रेस पार्टी भी अपनी मूलभूत नीतियों में परिवर्तन करने पर विवश हो गयी।


11. नागार्जुन सागर बाँध किस नदी पर बना है ?
(A) गोदावरी
(B) कृष्णा
(C) गंगा
(D) कावेरी

सही उत्तर – B

नागार्जुन सागर बाँध परियोजना भारत के तेलंगाना राज्य में स्थित एक प्रमुख नदी घाटी परियोजना हैं। इसका नामकरण बौद्ध विद्वान नागार्जुन जी के नाम पर की गई है।

इस बाँध को बनाने की परिकल्पना १९०३ में ब्रिटिश राज के समय की गयी थी। १० दिसम्बर १९५५ में इस बाँध की नींव तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रखी थी।


12. माउण्ट एवरेस्ट पर प्रथम बार चढ़ाई किस वर्ष की गई ?
(A) 1951
(B) 1953
(C) 1955
(D) 1958

सही उत्तर – B

सर’ एंडमंड हिलेरी और नेपाल के पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे ने 29 मई 1953 में प्रथम बार मांउट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की थी।


13. भरतपुर में स्थित पक्षी अभयारण्य/राष्ट्रीय उद्यान का नाम है
(A) भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य
(B) दर्रा अभयारण्य
(C) केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान
(D) घाटप्रभा अभयारण्य

सही उत्तर – C

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान भारत के राजस्थान में स्थित एक विख्यात पक्षी अभयारण्य है। इसको पहले भरतपुर पक्षी विहार के नाम से जाना जाता था।

इसमें हजारों की संख्या में दुर्लभ और विलुप्त जाति के पक्षी पाए जाते हैं, जैसे साईबेरिया से आये सारस, जो यहाँ सर्दियों के मौसम में आते हैं।


14. भिलाई इस्पात संयंत्र के लौह अयस्क का स्रोत है
(A) दल्ली-राजहरा
(B) कोरबा
(C) उमरिया
(D) राजनांदगाँव

सही उत्तर – A

पिछले 50 वर्षों से, भिलाई इस्पात संयंत्र, जो भारत का सबसे बड़ा एकीकृत इस्पात संयंत्र है, ने दल्ली राजहरा की खदानों से लौह अयस्क की आपूर्ति प्राप्त की है।28-Mar-2023


15. दिए गए दर्रों और उनके स्थानों का कौन सा जोड़ सही नहीं है ?

  1. जोजिला और बुरजिल – जम्मू और कश्मीर
  2. बारा लापचा ला और शिपकी ला – उत्तर प्रदेश
  3. थाग़ा ला, नीति पास़ और लिपु लेख – हिमाचल प्रदेश
  4. नाथु ला और जेलेप ला – सिक्किम

(A) 1 और 2
(B) 2 और 3
(C) 3 और 4
(D) 1,2 और 3

सही उत्तर – D

दर्रे के नाम राज्य के नाम
माना दर्रा उत्तराखंड
लिपुलेख दर्रा उत्तराखंड
नीति दर्रा उत्तराखंड
काराकोरम दर्रा जम्मू कश्मीर
जोजिला दर्रा जम्मू कश्मीर
बनिहाल दर्रा जम्मू कश्मीर
पीर पंजाल दर्रा जम्मू कश्मीर
बुर्जिला दर्रा जम्मू कश्मीर
शिपकिला दर्रा हिमाचल प्रदेश
रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश
बारालाचा दर्रा हिमाचल प्रदेश
दीफू दर्रा अरुणाचल प्रदेश
यांगयाप दर्रा अरुणाचल प्रदेश
बोमिडला दर्रा अरुणाचल प्रदेश
तुजू दर्रा मणिपुर
नाथुला दर्रा सिक्किम
जैलेप ला दर्रा सिक्किम
शेनकोट्टा दर्रा केरल
पालघाट दर्रा केरल
भोर घाट महाराष्ट्र
थाल घाट महाराष्ट्र


16. किसके बढ़ने के फलस्वरूप निजी निवेश में वृद्धि की अधिक संभावना होगी?
(A) ब्याज दर
(B) शेयरों की कीमत
(C) नई पूँजी पर अनुमानित प्राप्ति
(D) व्यक्तिगत कर

सही उत्तर – C


17. भारत की राष्ट्रीय आय का आकलन करने वाली संस्था है
(A) आर.बी.आई.
(B) नीति आयोग
(C) वित्त मंत्रालय
(D) केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन

सही उत्तर – C

वित्त मंत्रालय भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है। यह कराधान, वित्तीय कानून, वित्तीय संस्थानों, पूंजी बाजार, केंद्र तथा राज्यों का वित्त और केंद्रीय बजट से जुड़े मामले देखता है।


18. सेवा क्षेत्र का दूसरा नाम क्या है ?
(A) तृतीयक
(B) प्राथमिक
(C) द्वितीयक
(D) कृषि

सही उत्तर – A

अर्थव्यवस्था के तृतीयक क्षेत्र (tertiary sector of economy) को ‘सेवा क्षेत्र’ (service sector) भी कहते हैं। अर्थव्यवस्था के अन्य दो क्षेत्र ‘प्राथमिक क्षेत्र’ (कृषि, पशुपालन, मछली पालन आदि) तथा ‘द्वितीयक क्षेत्र (विनिर्माण) हैं। तृतीयक क्षेत्र का विकास 20वीं शताब्दी के आरम्भ में शुरू हुआ।


19. भारत में श्वेत क्रांति के जनक के रूप में कौन जाना जाता है ?
(A) बलवंतराय मेहता
(B) डॉ. वर्गीस कुरियन
(C) एम.एस. स्वामीनाथन
(D) नॉर्मन एडबर्ग

सही उत्तर – B

भारत में, 1970 में ‘श्वेत क्रांति’ की शुरुआत हुई. दुनिया के सबसे बड़े डेयरी विकास कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ वर्गीज़ कुरियन ने किया।

इस क्रांति को ‘ऑपरेशन फ़्लड’ के नाम से भी जाना जाता है. इसने दूध की कमी झेल रहे देश को, दुनिया में सबसे ज़्यादा दुग्ध उत्पादन करने वाला देश बना दिया।


20. भारत में आर्थिक सुधार 1991 के दौरान प्रधानमंत्री कौन थे ?
(A) पी.वी. नरसिम्हा राव
(B) अटल बिहारी वाजपेयी
(C) डॉ. मनमोहन सिंह
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर – A

1991 में भारत सरकार ने महत्‍वपूर्ण आर्थिक सुधार प्रस्‍तुत कि‍ए जो इस दृष्‍टि‍ से वृहद प्रयास थे कि इनमें वि‍देश व्‍यापार उदारीकरण, वि‍त्तीय उदारीकरण, कर सुधार और वि‍देशी नि‍वेश के प्रति‍ आग्रह शामि‍ल था।

इन सुधारों को एलपीजी सुधार के नाम से भी जाना जाता है।


21. भारत के संविधान में इनमें से क्या राज्य सूची में सम्मिलित नहीं है ?
(A) पुलिस
(B) कानून और व्यवस्था
(C) जेल
(D) दण्ड प्रक्रिया संहिता

सही उत्तर – D

  • भारतीय संविधान में केंद्र व राज्यों के बीच विधायी शक्तियों के रूप में सातवीं अनुसूची में तीन प्रकार की सूचियाँ उपस्थित हैं। प्रथम ‘संघ सूची’ में महत्त्वपूर्ण विषयों का उल्लेख है जिसमें रक्षा, संचार, विदेश नीति आदि शामिल हैं और जहाँ सिर्फ केंद्र के कानून प्रभावी हैं।
  • द्वितीय ‘राज्य सूची’ में राज्य सरकार के पास कानून बनाने की शक्ति है लेकिन मतभेद की स्थिति में राज्य कानून के ऊपर केंद्रीय कानून को वरीयता मिलेगी। इस सूची में 61 विषय (मूलतः 66 विषय) हैं, जैसे- स्थानीय शासन, मत्स्य पालन, सार्वजनिक व्यवस्था आदि।
  • तीसरी ‘समवर्ती सूची’ जहाँ केंद्र व राज्य के कानूनों में विरोध नहीं होना चाहिये अन्यथा केंद्र के कानून प्रभावी होंगे। वर्तमान में इसमें 52 विषय (मूलतः 47) हैं, जैसे- आपराधिक कानून प्रक्रिया, सिविल प्रक्रिया, विवाह एवं तलाक, श्रम कल्याण, बिजली आदि।
  • 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 के तहत पाँच विषयों को राज्य सूची से समवर्ती सूची में शामिल किया गया है। वे हैं- शिक्षा, वन, नाप-तौल, वन्यजीवों एवं पक्षियों का संरक्षण, न्याय का प्रशासन।


22. निम्नलिखित में से क्या भारतीय संविधान की मुख्य विशेषता नहीं है ?
(A) अर्ध संघीय संरचना
(B) प्रतिबद्ध न्यायतंत्र
(C) शक्तियों का वितरण
(D) लिखित संविधान और संविधान की सर्वोच्चता

सही उत्तर – B

भारत में संविधान की सर्वोच्चता स्थापित की गई है। भारत में संसदीय संप्रभुता और पंथनिरपेक्ष राज्य का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, भारतीय संविधान मौलिक कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व और कल्याणकारी राज्य की स्थापना करने के लिए भी संकल्पित है।


23. निम्न में से क्या भारतीय नागरिकों को आर्थिक न्याय प्रदान करता है ?
(A) मौलिक अधिकार
(B) मौलिक कर्त्तव्य
(C) राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर – C

  • भारत के संविधान के भाग IV (अनुच्छेद 36-51) में राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत (DPSP) शामिल हैं।
  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 37 निदेशक सिद्धांतों के कार्यों के बारे में अवगत करता है।
  • इन सिद्धांतों का उद्देश्य लोगों के लिये सामाजिक-आर्थिक न्याय सुनिश्चित करना और भारत को एक कल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करना है।


24. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य सरकारों को ग्राम पंचायतों के आयोजन के लिए निर्देशित करता है ?
(A) अनुच्छेद 38
(B) अनुच्छेद 40
(C) अनुच्छेद 44
(D) अनुच्छेद 46

सही उत्तर – B

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 40 में राज्यों को पंचायतों के गठन का निर्देश दिया गया है। 1993 में संविधान में 73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 करके पंचायत राज संस्था को संवैधानिक मान्यता दे दी गयी है।


25. त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का विचार किसने रखा था ?
(A) बलवंत राय मेहता कमेटी
(B) अशोक मेहता कमेटी
(C) रॉयल कमीशन
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर – A

वर्ष 1958 में राष्ट्रीय विकास परिषद ने बलवंत राय मेहता समिति की सिफारिशें स्वीकार की तथा 2 अक्तूबर, 1959 को राजस्थान के नागौर जिले में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश की पहली त्रि-स्तरीय पंचायत का उद्घाटन किया गया।


26. बिजली का प्रवाह सर्किट में कब होता है ?
(A) स्विच चालू होने पर
(B) स्विच बंद होने पर
(C) स्विच बंद या चालू होने पर
(D) इसमें कोई वोल्टेज नहीं होता

सही उत्तर – 

इस प्रश्न के सभी को अंक दिये गये थे।


27. प्रतिरोध की S.I. इकाई क्या है ?
(A) फैराडे
(B) औहम
(C) वोल्ट
(D) ऐम्पियर

सही उत्तर – B


28. नींबू का खट्टा स्वाद इनमें से किसकी उपस्थिति के कारण होता है ?
(A) साइट्रिक अम्ल
(B) एसीटिक अम्ल
(C) ऑक्सेलिक अम्ल
(D) फॉर्मिक अम्ल

सही उत्तर – A


29. कर्कटजनक रसायन से होता है
(A) हदय रोग
(B) मधुमेह
(C) कैन्सर
(D) दमा (अस्थमा)

सही उत्तर – C


30. त्वचा की ऊपरी सतह क्या कहलाती है ?
(A) अंतश्चर्म (एंडोडर्मिस)
(B) अधिचर्म (एपिडर्मिस)
(C) चर्म (डर्मिस)
(D) विशिष्ट चर्म (स्पेशियल डर्मिस)

सही उत्तर – D

एपिडर्मिस ऊपरी परत है, और डर्मिस मध्य परत है। डर्मिस एपिडर्मिस और हाइपोडर्मिस के बीच मौजूद होता है। जबकि एपिडर्मिस त्वचा की सबसे पतली परत है, डर्मिस त्वचा की सबसे मोटी परत है।



(A) 1
(B) 3
(C) 5
(D) 7

सही उत्तर – A



(A) 300
(B) 400
(C) 500
(D) निर्धारित नहीं कर सकते

सही उत्तर – A


सही उत्तर – C


34. एक शहर की जनसंख्या में 4% की वार्षिक वृद्धि होती है परन्तु स्थानांतरण के कारण 0.5% वार्षिक तक घट भी जाती है । तीन वर्षों में वृद्धि का प्रतिशत क्या होगा ?
(A) 9.8
(B) 10
(C) 10.5
(D) 10.8

सही उत्तर – D


35. 13 परिणामों का औसत 68 है। पहले सात का औसत 63 है और आखिरी सात का औसत 70 है, तो सातवें का परिणाम है –
(A) 47
(B) 65.5
(C) 73.5
(D) 94

सही उत्तर – A


36. निम्न में से ‘तीक्ष्ण’ का विलोम शब्द क्या है ?
(A) तीव्र
(B) तृष्णा
(C) त्यागी
(D) कुण्ठित

सही उत्तर – D


37. ‘गजवदन’ का पर्यायवाची है
(A) गर्जन
(B) मेघनाद
(C) गणपति
(D) विष्णु

सही उत्तर – C


38. ‘काँटों से भरा हुआ’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिये :
(A) कंटक
(B) विकीर्ण
(C) कुचैला
(D) कंटकाकीर्ण

सही उत्तर – D


39. ‘दूध का दूध और पानी का पानी करना’ मुहावरे का अर्थ है :
(A) दुर्ध इन्सपेक्टर होना
(B) मिल-जुलकर रहना
(C) पक्षपातपूर्ण निर्णय करना
(D) उचित निर्णय करना

सही उत्तर – D


40. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।
(A) बहीष्कार
(B) बाहिष्कार
(C) बहिष्कार
(D) बइष्कार

सही उत्तर – C


Directions : Read the passage carefully and answer the corresponding questions : (41-43)

I climbed into bed and rolled myself in my blankets, first extinguishing the light that burned steadily near the door. I lay still trying to get to sleep but my fear made that impossible and soon I sat up in bed peering into the darkness and occasionally glancing at the round window in the side of the ship which seemed like a plate suspended in the darkness. For an hour I must have sat like this, and then I was suddenly roused, by a drought of cold air. I jumped out of bed; not having allowed for the motion of the ship, I was instantly thrown violently across the room.

41. The author sat peering into the darkness because
(A) he had put out the light.
(B) he wished to see the window.
(C) the window had looked like a plate
(D) he was afraid.

सही उत्तर – D


42. The author jumped out of bed because
(A) he heard a faint sound.
(B) he saw someone coming towards him.
(C) a cold breeze blew past his face.
(D) he was pushed by someone.

सही उत्तर – C


43. Which one of the following did the author do first ?
(A) Closing the door.
(B) Climbing into bed.
(C) Rolling himself into blankets.
(D) None of these

सही उत्तर – B


44. Give Synonym for the following word : Pride
(A) Humour
(B) Hate
(C) Dignity
(D) Cowardice

सही उत्तर – C


45. Give Antonym for the following word : Keen
(A) Dull
(B) Alert
(C) Humble
(D) Eager

सही उत्तर – A


46. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द का चयन कीजिए :

कुत्ता : रेबीज़ : : मच्छर : ?
(A) प्लेग
(B) मृत्यु
(C) मलेरिया
(D) डसना

सही उत्तर – C


47. उस शब्द का चयन कीजिए जो समूह के बाकी शब्दों से मेल नहीं रखता ।
(A) नन (धर्मसंघिनी)
(B) शूरवीर
(C) मुनि
(D) पादरी

सही उत्तर – B


48. किसी निश्चित कूट भाषा में COMPUTRONE को लिखा जाता है PMOCTUENOR । इसी कूट भाषा में ADVANTAGES को क्या लिखा जाएगा ?
(A) SEGATNAVAD
(B) AVDATNSEGA
(C) AVDATASEGN
(D) NAVDASEGAT

सही उत्तर – B


49. एक आदमी ने एक महिला से कहा, “तुम्हारी माँ के पति की बहन मेरी बुआ है।” वह महिला उस आदमी से किस प्रकार संबंधित है ?
(A) पुत्री
(B) पोती
(C) माँ
(D) बहन

सही उत्तर – D


50. यदि 18 फरवरी, 2005 को शुक्रवार है, तो 18 फरवरी, 2007 को कौन सा दिन होगा ?
(A) रविवार
(B) सोमवार
(C) मंगलवार
(D) बुधवार

सही उत्तर – A


51. भारत के उस प्रथम राज्य का नाम क्या है जिसने अपने सभी निवासियों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया है ?
(A) गुजरात
(B) तेलंगाना
(C) राजस्थान
(D) कर्नाटक

सही उत्तर – C


52. आर.बी.आई. ने 22 जुलाई, 2021 से किस भुगतान तंत्र को नए कार्ड जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है ?
(A) मास्टरकार्ड
(C) रूपे
(B) विज़ा
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर – A


53. योग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत में किसके द्वारा मोबाइल एप “नमस्ते योग” शुरू किया गया ?
(A) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
(B) गृह मंत्रालय
(C) आयुष मंत्रालय
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर – C


54. टोक्यो पैरालिम्पिक्स 2021 में किसको भारतीय दल के ध्वज-वाहक के लिए नामित किया गया ?
(A) कशिश लाकड़ा
(B) मरियप्पन थंगवेलू
(C) देवेन्द्र झाझरिया
(D) अजीत सिंह

सही उत्तर – 

इस प्रश्न के सभी को पूरे नंबर दिये गये थे।


55. 2021-22 के दूसरे क्वार्टर (जुलाई-सितंबर) के लिए सुकन्या समृद्धि खाते की ब्याज दर क्या है ?
(A) 7.6 %
(B) 6.6 %
(C) 8.6 %
(D) 9.6 %

सही उत्तर – A


56. भारतीय सेना ने कश्मीर में अपनी एक फायरिंग रेंज का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री के नाम पर रखा है
(A) ऐश्वर्या राय बच्चन
(B) प्रियंका चोपड़ा
(C) दीपिका पादुकोण
(D) विद्या बालन

सही उत्तर – D


57. वर्ष 2021 के लिए किस देश का पासपोर्ट विश्व में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की श्रेणी में सबसे ऊपर है?
(A) रूस
(B) यू.एस.
(C) भारत
(D) जापान

सही उत्तर – D


58. तमिलनाडु विधान सभा 2021 का चुनाव किस राजनीतिक दल ने जीता ?
(A) डी.एम.के.
(B) बी.जे.पी.
(C) ए.आई.ए.डी.एम.के.
(D) पी.एम.के

सही उत्तर – A


59. वैश्विक शांति सूचकांक 2021 में कौन सा देश शीर्ष पर है ?
(A) डेनमार्क
(B) न्यूजीलैण्ड
(C) आइसलैण्ड
(D) पुर्तगाल

सही उत्तर – C


60. कौन सी राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री दलित सशक्तीकरण योजना को लागू किया है ?
(A) तेलंगाना
(B) आन्ध्र प्रदेश
(C) तमिलनाडु
(D) बिहार

सही उत्तर – A


61. निम्न में से किस देश को “थंडर ड्रेगन” की भूमि के नाम से जाना जाता है ?
(A) जापान
(B) भूटान
(C) नेपाल
(D) श्रीलंका

सही उत्तर – B


62. रियाद किस देश की राजधानी है ?
(A) म्यांमार
(B) बांग्लादेश
(C) सऊदी अरब
(D) इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर – C


63. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का निम्न में से कौन सा राज्य सबसे छोटा है ?
(A) सिक्किम
(B) गोआ
(C) मेघालय
(D) मिजोरम

सही उत्तर – B


64. राज्य सभा के चुने हुए सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?
(A) 2 वर्ष
(B) 4 वर्ष
(C) 6 वर्ष
(D) 8 वर्ष

सही उत्तर – B


65. विश्व में संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है ?
(A) 20 अक्टूबर
(B) 24 अक्टूबर
(C) 27 नवंबर
(D) 30 नवंबर

सही उत्तर – B


66. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है ?
(A) जिनेवा
(B) द हेग
(C) एमस्टर्डम
(D) वियना

सही उत्तर – B


67. विश्व प्रसिद्ध ‘खजुराहो’ मूर्तिकलाएँ स्थित हैं –
(A) गुजरात में
(B) मध्य प्रदेश में
(C) ओडिशा में
(D) महाराष्ट्र में

सही उत्तर – B


68. प्रसिद्ध नबकालेबारा उत्सव इनमें से किस राज्य से सम्बद्ध है ?
(A) केरल
(B) बिहार
(C) राजस्थान
(D) ओडिशा

सही उत्तर – D


69. निम्न में से कौन सी एक हरितगृह गैस नहीं है ?
(A) मीथेन
(B) नाइट्रोजन
(C) कार्बन डाइऑक्साइड
(D) क्लोरोफ्लुओरोकार्बन (CFC)

सही उत्तर – B


70. अर्जुन पुरस्कार किसलिए दिए जाते हैं ?
(A) आपातकालीन स्थिति में विशिष्ट सेवा के लिए
(B) युद्ध में वीरता के लिए
(C) खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए
(D) विशिष्ट समाज सेवाओं के लिए

सही उत्तर – C


71. उप्रयुक्त गद्यांश में प्रयुक्त ‘स्पृहणीय’ शब्द का अर्थ है-

(A) प्राप्त करने योग्य
(B) प्राप्त की हुई
(C) त्याग करने योग्य
(D) त्याग  की हुई

सही उत्तर – A


72. उपर्युक्त गद्यांश में लेखक ने मुख्य रुप से बताया है

(A) आजादी में क्रांतिकारियों की विशेष भूमिका थी।
(B) आजादी के संघर्ष में कृषकों का क्या योगदान था।
(C) गुलाम देश की दशा कैसी थी।
(D) महात्मा गाँधी  के नेतृत्व में राष्ट्रीय आंदोलन कैसा था।

सही उत्तर – D


73. उपर्युक्त गद्यांश के लेखक का उद्देश्य क्या था ?

(A) धार्मिक आस्थाओं और सद्व्यवहार को बढ़ावा देना ।
(B) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की विशेषता बताना ।
(C) अंग्रेजी राज्य के दोष गिनाना ।
(D) जनतांत्रिकता से हानि बताना ।

सही उत्तर – B


74. धर्मनिरपेक्षता से अभिप्राय है
(A) सभी धर्मों का आदर
(B) धर्म में हस्तक्षेप न करना
(C) धर्म की अवज्ञा
(D) किसी भी धर्म को न मानना

सही उत्तर – A


75. कैसे माना जाए कि हमारा स्वतंत्रता संग्राम जनतांत्रिक था ?
(A) यह महात्मा गाँधी के सद्व्यवहार और सदाचरण का प्रतीक था।
(B) इसमें हिन्दू और मुसलमान सम्मिलित हुए थे।
(C) यह स्वतंत्रता-प्रेमियों का आंदोलन था।
(D) इसमें सभी जातियों, वर्गों, धर्मों के लोगों ने भाग लिया था।

सही उत्तर – D


निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उस पर आधारित प्रश्नों (76-80) के उत्तर चुनिए :

विधाता-रचित इस सृष्टि का सिरमौर है मनुष्य । उसकी कारीगरी का सर्वोत्तम नमूना । इस मानव को ब्रह्माण्ड का लघु रूप मानकर भारतीय दार्शनिकों ने ‘यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे’ की कल्पना की थी। उनकी यह कल्पना मात्र कल्पना नहीं थी, प्रत्युत यथार्थ भी थी क्योंकि मानवमन में जो विचारणा के रूप में घटित होता है, उसी का कृति रूप ही तो सृष्टि है । मन तो मन, मानव का शरीर भी अप्रतिम है। देखने में इससे भव्य, आकर्षक एवं लावण्यमय रूप सृष्टि में अन्यत्र कहाँ है ? अद्भुत एवं अद्वितीय है मानव-सौन्दर्य ! साहित्यकारों ने इसके रूप-सौन्दर्य के वर्णन के लिए कितने ही अप्रस्तुतों का विधान किया है और इस सौन्दर्य-राशि से सभी को आप्यायित करने के लिए अनेक काव्य सृष्टियाँ रच डाली हैं।

साहित्यशास्त्रियों ने भी इसी मानव की भावनाओं का विवेचन करते हुए अनेक रसों का निरूपण किया है। परन्तु वैज्ञानिक दृष्टि से विचार किया जाए तो मानव-शरीर को एक जटिल यन्त्र से उपमित किया जा सकता है। जिस प्रकार यन्त्र के एक पुर्जे में दोष आ जाने पर सारा यन्त्र गड़बड़ा जाता है, बेकार हो जाता है उसी प्रकार मानवशरीर के विभिन्न अवयवों में से यदि कोई एक अवयव भी बिगड़ जाता है तो उसका प्रभाव सारे शरीर पर पड़ता है । इतना ही नहीं, गुर्दे जैसे कोमल एवं नाजुक हिस्से के खराब हो जाने से यह गतिशील वपुयन्त्र एकाएक अवरुद्ध हो सकता है, व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है । एक अंग के विकृत होने पर सारा शरीर दण्डित हो, वह कालकवलित हो जाए – यह विचारणीय है ।

यदि किसी यन्त्र के पुर्जे को बदलकर उसके स्थान पर नया पुर्जा लगाकर यन्त्र को पूर्ववत सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से क्रियाशील बनाया जा सकता है तो शरीर के विकृत अंग के स्थान पर नव्य निरामय अंग लगाकर शरीर को स्वस्थ एवं सामान्य क्यों नहीं बनाया जा सकता ? शल्यचिकित्सकों ने इस दायित्वपूर्ण चुनौती को स्वीकार किया तथा निरन्तर अध्यवसाय पूर्णसाधना के अनन्तर अंगप्रत्यारोपण के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। अंग-प्रत्यारोपण का उद्देश्य है कि मनुष्य दीर्घायु प्राप्त कर सके । यहाँ यह ध्यातव्य है कि मानव-शरीर हर किसी के अंग को उसी प्रकार स्वीकार नहीं करता, जिस प्रकार हर किसी का रक्त उसे स्वीकार्य नहीं होता । रोगी को रक्त देने से पूर्व रक्त-वर्ग का परीक्षण अत्यावश्यक है, तो अंग-प्रत्यारोपण से पूर्व ऊतक-परीक्षण अनिवार्य है। आज का शल्य-चिकित्सक गुर्दे, यकृत, आँत, फेफड़े और हद्य का प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक कर रहा है । साधन-सम्पन्न चिकित्सालयों में मस्तिष्क के अतिरिक्त शरीर के प्रायः सभी अंगों का प्रत्यारोपण सम्भव हो गया है।

76. मानव को सृष्टि का लघु रूप माना गया है क्योंकि
(A) मानव-मन में जो घटित होता है, वही सृष्टि में घटित होता है ।
(B) मानव सृष्टि का सिरमौर है ।
(C) मन की शक्ति अपराजेय है ।
(D) लघु मानव ही विधाता की सच्ची सृष्टि है ।

सही उत्तर – A


77. वैज्ञानिक दृष्टि का अपेक्षाकृत अभाव होता है
(A) साहित्यकार में
(B) साहित्यशास्त्री में
(C) शल्य-चिकित्सक में
(D) वैज्ञानिक में

सही उत्तर – B


78. मानव शरीर को यन्त्रवत् कहा गया है क्योंकि
(A) मानव शरीर दृढ़ माँसपेशियों और अवयवों से निर्मित है ।
(B) मानव शरीर यन्त्र की भाँति लावण्यमय होता है।
(C) अवयव रूपी पुर्जों के विकृत होने से शरीर यन्त्रवत् निष्क्रिय हो जाता है ।
(D) मानव शरीर विधाता की सृष्टि की अनुपम कृति है ।

सही उत्तर – C


79. शल्य-चिकित्सकों द्वारा स्वीकार की गई दायित्वपूर्ण चुनौती थी
(A) जीर्ण शरीर के स्थान पर स्वस्थ शरीर देना
(B) मानव-शरीर को मृत्यु से बचाना
(C) अंग-प्रत्यारोपण द्वारा शरीर को सामान्य बनाना
(D) शल्य-चिकित्सा का महत्त्व स्थापित करना

सही उत्तर – C


80. अनुच्छेद में प्रयुक्त ‘निरामय’ शब्द का पर्याय है
(A) सुन्दर
(B) स्वस्थ
(C) अद्भुत
(D) नवीन

सही उत्तर – B


निर्देश (81-85) : निम्नांकित रेखाचित्र में सीमेंट का विभित्न वर्षों के दौरान उत्पादन (मिलियन टन में) दर्शाया गया है । इसका अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

Directions (81-85) : The following graph shows the production of cement in Million Tonnes during the various years. Study the same and answer the following questions correctly :

81. उत्पादन अधिकतम स्तर तक इस वर्ष घटा :
(A) 2012-13
(B) 2015-16
(C) 2016-17
(D) 2019-20

सही उत्तर – B


82. उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष के दौरान अधिकतम वृद्धि हुई ।
(A) 2013-14
(B) 2017-18
(C) 2014-15
(D) 2018-19

सही उत्तर – A


83. प्रथम तीन वर्ष दौरान औसत उत्पादन था
(A) 44 MT
(B) 46 MT
(C) 48 MT
(D) 50 MT

सही उत्तर – C


84. सीमेंट का अधिकतम उत्पादन दर्ज हुआ इस वर्ष :
(A) 2013-14
(B) 2014-15
(C) 2018-19
(D) 2017-18

सही उत्तर – B


85. वर्ष 2011-12 के दौरान उत्पादन वृद्धि प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में था
(A) 31.8 %
(B) 36 %
(C) 37.5 %
(D) इनमें से कोई नहीं / None of these

सही उत्तर – A


निर्देश (86-90) : दिया गया ग्राफ एक वस्तु X के आयात को 2013 से 2019 के मध्य करोड़ रुपये में दर्शाता है । दर्शाए गए चित्र पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें ।

86. वर्ष 2014-15 से 2015-16 के दौरान X के आयात में वृद्धि प्रतिशत है –
(A) 43.0%
(B) 33.3%
(C) 28.8%
(D) 25.0%

सही उत्तर – B


87. सभी वर्षों के लिए वर्ष दर वर्ष X} के आयात की वृद्धि का औसत (₹ करोड़ में) है
(A) 260
(B) 280
(C) 325
(D) इनमें से कोई नहीं / None of these

सही उत्तर – A


88. विगत कितने वर्षों तक X का आयात, X के औसत आयात से अधिक था ?
(A) 4
(B) 3
(C) 2
(D) 1

सही उत्तर – C


89. X के औसत आयात से अधिक आयात और X के औसत आयात से कम आयात के वर्षों का अंतर है –
(A) 3
(B) 2
(C) 1
(D) 0

सही उत्तर – B


90. वर्ष 2018-19 के दौरान X} के आयात में प्रतिशत वृद्धि सभी वर्षों के X} के आयात के उसके औसत से कितनी है ?
(A) 50.9%
(B) 63.5%
(C) 70.6%
(D) 64.38%

सही उत्तर – D


निर्देश (91-95) : दी गई तालिका/सारणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें तथा नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दें :

निम्न तालिका में चार व्यक्ति A}, B}, C} तथा D} सप्ताह के विभिन्न दिनों पर वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं :

A B C D
सोमवार 40 45 25 20
मंगलवार 35 50 48 26
शुक्रवार 25 28 15 41
शनिवार 30 40 45 40

91. मंगलवार को A} द्वारा बेची गई वस्तु तथा शनिवार को C} द्वारा बेची गई वस्तु का अनुपात क्या था ? (A) 9: 7
(B) 7: 9
(C) 6: 5
(D) 8: 7

सही उत्तर – B


92. सोमवार को D} द्वारा बेची गई वस्तु, शनिवार को C} द्वारा बेची गई वस्तु का कितना प्रतिशत थी ?
(A) 42.60%
(B) 49.55%
(C) 44.44%
(D) 32.70%

सही उत्तर – C


93. B}, C} तथा D} द्वारा क्रमशः सोमवार, मंगलवार तथा शनिवार को बेची गई वस्तुओं का औसत क्या है ?
(A) 44.33
(B) 42.50
(C) 46.66
(D) 45.90

सही उत्तर – A


94. सप्ताह के सभी चार दिनों में D} वस्तु की बिक्री की तुलना में B} वस्तु की बिक्री में कितने प्रतिशत की वृद्धि आई ?
(A) 29.1%
(B) 19.5%
(C) 18.3%
(D) 28.3%

सही उत्तर – D


95. सोमवार को बेची गई वस्तुओं की औसत और शुक्रवार को बेची गई वस्तुओं की औसत के मध्य कितना अंतर है ?
(A) 10.5
(B) 7.40
(C) 5.25
(D) 6.45

सही उत्तर – C


निर्देश (96-100) : दी गई तालिका/सारणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें तथा नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर दें :

96. गेहूँ उत्पादन में किस वर्ष के दौरान गिरावट दिखाई दी ?
(A) 2013-14
(B) 2015-16
(C) 2014-15
(D) 2016-17

सही उत्तर – 

इस प्रश्न के सभी को पूरे अंक दिए गए थे।


97. इनमें से किस फसल में 2013-2017 के मध्य उत्पादन में लगातार वृद्धि दर्ज की गई ?
(A) मक्का
(B) जौ
(C) दालें
(D) बाजरा

सही उत्तर – D


98. 2010-11 से 2016-17 की अवधि के मध्य आलू का औसत उत्पादन कितना है ?
(A) 300.00 टन
(B) 293.86 टन
(C) 353.96 टन
(D) 253.86 टन

सही उत्तर – B


99. 2016-17 के मध्य इनमें से किस फसल के उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट दर्ज की गई ?
(A) जौ
(B) बाजरा
(C) चावल
(D) आलू

सही उत्तर – C


100. आलू का उत्पादन 2015-16 में 2010-11 का अंदाजन कितना गुणा है ?
(A) 1.82
(B) 2.00
(C) 2.10
(D) 1.90

सही उत्तर – D

Leave a Comment

GK

Reasoning